फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Deadly attack on General Secretary of Kapurthala Working Journalist Association

Jalandhar News: कपूरथला वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के महासचिव पर जानलेवा हमला

Mon, 07 Aug 2023 10:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Mon, 07 Aug 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on General Secretary of Kapurthala Working Journalist Association
तेजधार हथियार से हमला कर छीना मोबाइल व 35 हजार की नकदी
विज्ञापन

सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचाराधीन, सिटी पुलिस ने जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी

कपूरथला। कपूरथला वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के महासचिव व हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार को अज्ञात लुटेरों ने तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर घायल कर दिया है। पत्रकार से लुटेरे मोबाइल तथा 35 हजार रुपये की नकदी भी लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने मौके पर पहुंच जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। जख्मी पत्रकार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, कपूरथला वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रधान अरुण खोसला ने हमले की निंदा करते हुए पुलिस अधिकारियों से लुटेरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन जख्मी पत्रकार रजनीश चौधरी के अनुसार वह रविवार देर शाम अर्बन एस्टेट क्षेत्र में अपने बेटे के साथ गाड़ी से आ रहे थे, तभी वरना कार में आए कुछ लुटेरों ने उनको दातर दिखाकर गाड़ी छीनने की कोशिश की, लेकिन जब वह गाड़ी छीनने में कामयाब नहीं हुए तो उन्होंने पत्रकार पर दातर से हमला कर गंभीर घायल कर दिया और उनका मोबाइल व 35 हजार रुपये की नकदी लूट कर फरार हो गए। घायल पत्रकार को अर्बन एस्टेट वासी लोगों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना प्रभारी पलविंदर सिंह ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया और लुटेरों की कार के नंबर और लूटे गए मोबाइल की लोकेशन के आधार पर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनकी मोबाइल लोकेशन ट्रेस की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस लुटेरों के करीब पहुंच गई है, जल्द उन्हें पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

डीएसपी सिटी हरप्रीत सिंह ने बताया कि घटना में प्रयुक्त वरना कार जब्त कर ली गई है। हमला करने वाले आरोपियों की पहचान बिल्ला व जॉन के तौर पर हुई है। पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed