फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   deadbody of women found in pond

टांडा में तालाब में उतराता मिला महिला का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
deadbody of women found in pond
टांडा (रामपुर)। नगर के मोहल्ला टंडोला में महिला का शव तालाब में उतराता मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने शव को तालाब से निकलवा कर शिनाख्त की। महिला की शिनाख्त कर परिजनों ने उसके मानसिक बीमार होने और शनिवार से गायब होने की बात कही। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव ले गए।
विज्ञापन

रविवार दोपहर तालाब की ओर गए दो युवकों को तालाब के पास जाने पर दुर्गंध आती महसूस हुई। जब उन्होंने देखा तो तालाब में एक महिला की लाश उतराती दिखाई दी। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किसी तरह शव को तालाब से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त मोहल्ला टंडोला निवासी अमीर अहमद ने अपनी मानसिक बीमार पत्नी आसमा के रूप में की। अमीर अहमद ने बताया की उसकी पत्नी शनिवार सुबह दस बजे से गायब है और तभी से वो अपनी पत्नी तलाश कर रहा है। पूर्व में भी उसकी पत्नी घर से बिना बताए निकल गई थी। वही अमीर अहमद के चार बच्चे है। उधर शव मिलने के बाद का न किए जाने को लिखित में देने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल माधो सिंह बिष्ट ने बताया की सूचना मिली थी की एक महिला का शव टंडोला के तालाब में है, इस पर स्थानीय तैराकों की मदद से शव निकाल लिए गया था और उसकी शिनाख्त भी हो गई है परिजनों ने कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है इसलिए शव परिजनों को दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed