फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Dead body of youth found under suspicious circumstances, family expressed suspicion of murder

Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला, परिवार ने कत्ल की जताई आशंका

Wed, 14 Aug 2024 10:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 14 Aug 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found under suspicious circumstances, family expressed suspicion of murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। मोगा के कस्बा कोट इसे खां के गांव निहालगढ़ के अधीन एक ढाबे के बाहर से मंगलवार की देर रात एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। मौके से 108 एंबुलेंस की मदद से शव को मोगा सिविल अस्पताल पहुंचाकर पुलिस ने परिजनों को सूचित किया।
मृतक का नाम सुखविंदर सिंह उम्र 25 गांव वाड़ा काली राओ जिला फिरोजपुर निवासी है। मृतक सुखविंदर सिंह के पिता अमरीक सिंह ने कहा उसका बेटा शनिवार को मोबाइल रिचार्ज करवाने की कहकर सुबह 11 बजे घर से गया था और घर तक वापस नहीं आया तो उन्होंने सोचा कि रिश्तेदार के घर गया होगा। मंगलवार देर रात पता चला कि उसकी मौत हो गई है और उसका शव मोगा के कोट इसे खां के गांव निहालगढ़ के अधीन एक ढाबे के बाहर से मिला।
विज्ञापन

उनके बेटे को साथ के गांव का रहने वाले व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी थी। उनका कहना है कि उन्हें उसके ऊपर शक है। उसने ही उनके बेटे को जान से मारा, हमें इंसाफ मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई नछतर सिंह ने कहा कि सुखविंदर सिंह गांव वाड़ा काली राओ जिला फिरोजपुर निवासी का मंगलवार देर रात को शव गांव निहालगढ़ के पास एक ढाबे के पास से मिला, जिसे मोगा के सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया था। बुधवार को परिवार के बयान के आधार पर कार्रवाई करके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया। अगली कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed