फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead Body of Man found in Santokhpura of Jalandhar

Jalandhar News: बंद कमरे में मिली युवक की लाश, साथ रहने वाले ने की वारदात, पुलिस ने दबोचा

Fri, 04 Aug 2023 12:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 04 Aug 2023 12:13 PM IST
सार

रामामंडी के ड्रेस गुरु नाम के शोरूम में सनी और राजिंदर काम करते थे। मालिक ने उन्हें संतोखपुरा में एक घर रहने को दिया था। कल रात दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद सनी ने राजिंदर का कत्ल कर दिया और फरार हो गया।

विज्ञापन
Dead Body of Man found in Santokhpura of Jalandhar
मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

होशियारपुर रोड पर किशनपुरा के पास शेरे पंजाब की गली में टेलर मास्टर की हत्या उसके सहयोगी ने ही कर डाली। दोनों एक ही कमरे में रहते थे। हत्या की गुत्थी को पुलिस ने चंद घंटों में ही सुलझाते हुए आरोपी को काबू कर लिया है। पुलिस ने टेलर मास्टर का काम करने वाले उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी राजिंदर की हत्या करने वाले जूनियर टेलर होशियारपुर निवासी सन्नी मरवाहा को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वह शहर छोड़ने की फिराक में था। सन्नी ने राजिंदर के सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या की थी।

विज्ञापन


राजिंदर की हत्या करने के बाद सन्नी मरवाहा कमरे को ताला लगाकर मौके से फरार हो गया था। रात को लड़ाई की आवाज सुनने के बाद सुबह जब पड़ोसी पूछने गए तो कमरे में ताला लगा था लेकिन खिड़की से देखा तो अंदर राजिंदर पड़ा था। पड़ोसियों ने तुरंत इसकी सूचना रामामंडी पुलिस को दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में कई टीमों को दबिश के लिए उतार दिया क्योंकि यह साफ था कि सन्नी मरवाहा ने ही हत्या की है। एसीपी निर्मल सिंह ने कहा कि टेलर मास्टर राजिंदर और उसका जूनियर सन्नी मरवाहा एक ही दुकान पर काम करते थे। दोनों एक साथ ही शेरे पंजाब गली में एक घर के पहली मंजिल पर रहते थे। दोनों में गुरुवार रात को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों मारपीट पर उतर आए। सन्नी ने ईंट उठाकर राजिंदर के सिर पर दे मारी, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed