{"_id":"63e26a3e75c1905eb823f4d8","slug":"dead-body-of-a-young-man-was-raised-from-a-burning-pyre-due-to-murder-complaint-in-tarn-taran-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: जलती चिता से पुलिस ने उठाया शव, मां ने जताई बेटे की हत्या की आशंका, 25 फरवरी को होनी थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: जलती चिता से पुलिस ने उठाया शव, मां ने जताई बेटे की हत्या की आशंका, 25 फरवरी को होनी थी शादी
Tue, 07 Feb 2023 08:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 07 Feb 2023 08:41 PM IST
सार
रविंदर कौर ने बताया कि हरदीप की हत्या के बाद उसे बिना सूचित किए उसके बेटे का अंतिम संस्कार करना शुरू कर दिया गया। इसका पता चलते ही उसने थाना भिखीविंड की पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के हत्या के संदेह में तरनतारन के गांव सुरसिंह में उस समय खलबली मच गई जब अंतिम संस्कार के समय थाना भिखीविंड की पुलिस ने जलती चिता से मृतक का शव बाहर निकलवाया। मृतक की मां ने अपने ससुरालियों पर जमीन के लिए उसके बेटे की हत्या करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
थाना भिखीविंड की पुलिस को दर्ज करवाए बयान में मृतक की मां रविंदर कौर ने कहा कि उसके 21 वर्षीय बेटे हरदीप सिंह पुत्र बगीचा सिंह, जिसकी 25 फरवरी को शादी थी, के चाचा व ताया ने जमीन के लिए रात के समय उसका गला दबाकर हत्या कर दी। उसके पति बगीचा सिंह की वर्ष 2004 में मौत हो गई थी। 4 वर्ष बाद 2008 में उसकी शादी दूसरी जगह दिलबाग सिंह पुत्र सकत्तर सिंह निवासी कलेर से हुई थी।
विज्ञापन
रविंदर कौर ने बताया कि हरदीप सिंह के चाचा अवतार सिंह व ताया जगतार सिंह ने 7 एकड़ जमीन अपने हाथ से जाती देख वर्ष 2012 में उसके पुत्र को वापस सुरसिंह अपने पास ले आए। बाद में चाचा व ताया जमीन के लिए अक्सर हरदीप सिंह से झगड़ा करते थे।
विज्ञापन
सोमवार रात हरदीप सिंह से उसकी बात हुई थी, तब हरदीप सिंह का अपने ताया से झगड़ा हुआ था और उसके तुरंत बाद हरदीप का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। रविंदर कौर ने बताया कि हरदीप की हत्या के बाद उसे बिना सूचित किए उसके बेटे का अंतिम संस्कार करना शुरू कर दिया गया।
इसका पता चलते ही उसने थाना भिखीविंड की पुलिस को सूचित किया। पीड़ित रविंदर कौर ने अपने दूसरे पति व रिश्तेदारों के साथ मिलकर हत्या करने वाले चाचा व ताया के खिलाफ पुलिस से सख्त कार्रवाई के लिए मांग की। उधर, थाना भिखीविंड के एसएचओ बलजिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।