{"_id":"609025528ebc3e920c5a4f7b","slug":"dc-prohibits-cylinders-providing-home-quarantine-patients-in-jalandhar-jalandhar-news-pkl412260549","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में डीसी ने होम क्वारंटाइन मरीजों को सिलिंडर उपलब्ध कराने पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में डीसी ने होम क्वारंटाइन मरीजों को सिलिंडर उपलब्ध कराने पर लगाई रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर। डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने सोमवार को कोरोना संक्रमित मरीजों को घर पर आक्सीजन सिलिंडर देने पर रोक लगा दी है। अगर किसी मरीज को इसकी जरूरत हो, तो उसे अस्पताल में भर्ती होना होगा। डीसी ने अस्पतालों में मरीजों को पर्याप्त आक्सीजन सप्लाई उपलब्ध कराने के लिए यह आदेश दिए हैं। इसके अलावा डीसी ने हर मरीज को अस्पताल में आक्सीजन बेड उपलब्ध करवाने के लिए सिविल सर्जन व मेडिकल सुपरिटेडेंट की ड्यूटी लगा दी है।
जिलाधीश थोरी ने कहा कि अब कोई भी सरकारी या प्राइवेट डॉक्टर किसी भी मरीज को घर पर आक्सीजन सिलिंडर रिकमेंड नहीं करेगा। अगर मरीज को आक्सीजन की जरूरत है, तो उसे उसी अस्पताल में आक्सीजन सप्लाई वाले लेवल टू बेड की सुविधा दी जाएगी। अगर उनके पास जगह नहीं है, तो उस मरीज को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आक्सीजन की कमी को देखते हुए जिला प्रशासन को यह सख्त कदम उठाना पड़ा है। कई मरीज होम क्वारंटाइन है और घरों में सिलिंडर लगा रखे हैं।
डीसी ने कहा अगर कोविड के बाद भी किसी मरीज को सिलिंडर दिया जाता है, तो इससे अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए पर्याप्त सिलिंडर नहीं बचेंगे। इसी के चलते यह आदेश जारी करना पड़ा है।