फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   DC Jalandhar along Sant Seechewal treatment plant

जालंधर के डीसी ने संत सीचेवाल के साथ मिलकर ट्रीटमेंट प्लांट का लिया जायजा

Tue, 03 Nov 2020 09:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
DC Jalandhar along Sant Seechewal treatment plant
जालंधर। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की सख्ती के बाद डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने मंगलवार को पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल के साथ फोलड़ीवाल ट्रीटमेंट प्लांट का जायजा लिया। यहां पर 50 एमएलडी का नया प्लांट लगाया जा रहा है और 100 एमएलडी के प्लांट को अपग्रेड किया जा रहा है। वहीं डीसी ने निगम के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, वरियाणा डंप और बस्ती पीर दाद प्लांट का भी दौरा किया। इस दौरान मिली कमियों को सुधारने का आदेश संबंधित अधिकारियों को दिया। डीसी ने सुबह सबसे पहले पीएपी चौक में चल रहे विकास कार्यों का देखा और नेशनल हाईवे अथॉरिटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को आवश्यक निर्देश दिए। बता दें कि पीएपी चौक पर राउंडअबाउट के अलावा वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को भी स्थापित किया जा रहा है। नहर के किनारे किए जा रहे सौंदर्यीकरण के कार्य को देखने के बाद उन्होंने फोलड़ीवाल सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में नए बनाए जा रहे एसटीपी और पिट्स प्रोजेक्ट का भी मुआयना किया। उल्लेखनीय है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और काला संघिया ड्रेन में गिर रहे सीवरेज के पानी को लेकर सख्त है। ट्रिब्यूनल इस मामले को लेकर कई बार नगर निगम और संबंधित विभागों पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed