{"_id":"786912222e35a00f88c0b492ce3a81b6","slug":"daughters-versed-in-self-defense-karate-form-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कराटे से सरकार बनाएगी बेटियों को आत्मरक्षा में निपुण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कराटे से सरकार बनाएगी बेटियों को आत्मरक्षा में निपुण
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sun, 20 Dec 2015 06:28 PM IST
विज्ञापन
स्कूल की छात्राओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ से निपटने के लिए सरकार ने बेटियों को आत्मरक्षा में निपुण बनाने का फैसला किया है।
सरकार सरकारी स्कूलों की छात्राओं को स्वयं रक्षा के लिए कराटे में निपुण बनाने के फैसले पर अमल करने जा रही है। प्रदेश सरकार इसके लिए 236 स्कूलों की लगभग 14 हजार छात्राओं को कराटे की सिखलाई मुहैया करवा सकती है।
इस अभियान के तहत जालंधर के 236 सरकारी हाई सेकेंडरी स्कूलों में शुरू होने वाली इस योजना के लिए 20.05 लाख की राशि भी जारी कर दी गई है।
इन सरकारी 14019 छात्राओं को कराटे सीखने के लिए 60 दिन सिखलाई दी जाएगी। छात्राओं को कराटे सिखाने के लिए माहिर कोच की सेवाएं ली गई हैं, जिनको प्रतिदिन 100 रुपये के हिसाब से मान भत्ता दिया जाएगा।
साथ ही सरकार हर छात्रा को रोज खान-पान के लिए 42 रुपये भी अदा करेगी। सरकार ने इन ट्रेनिंग पूरी करने वाली छात्राओं के जिला स्तरीय मुकाबले करवाने का भी फैसला किया है।
विज्ञापन
इन जिला स्तरीय मुकाबलों में पहले तीन स्थान हासिल करने वाली छात्राओं को नगद इनाम देकर सम्मानित भी किया जाएगा।