फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Dadar Express went wildly on Broken pavement

टूटी पटरी से धड़ाधड़ गुजरी दादर एक्सप्रेस

Tue, 03 Nov 2015 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोराया
ब्यूरो/अमर उजाला, गोराया Updated Tue, 03 Nov 2015 09:38 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना समीप गोराया स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब फाटक पर टूटी रेलवे लाइन सेे दादर एक्सप्रेस धड़ाधड़ गुजर गई।
विज्ञापन


गेट मैन के देखने पर उसने गोराया स्टेशन पर फोन कर सूचित किया। इसके बाद आने वाली ट्रेनों को वहीं रोक दिया गया।

इसके चलते पठानकोट से दिल्ली जा रही पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस (14038) 49 मिनट तक वहीं पर खड़ी रही। उसके अलावा शताब्दी एक्सप्रेस और शान ए पंजाब समेत कई गाड़ियों को भी रोक लिया गया।

लगभग एक घंटे में लाइन ठीक होने के बाद सभी ट्रेनों को धीरे-धीरे रवाना कर दिया गया। मंगलवार सुबह करीब 11:05 बजे गेट मैन को रेलवे लाइन के टूटने के बारे में पता चला।
विज्ञापन


गेट मैन निर्मल सिंह ने बताया कि दादर एक्सप्रेस नंबर 11058 11:03 बजे धड़ाधड़ गुजर गई। इस दौरान जोरदार आवाज हुई। उसने देखा कि लाइन टूट गई।

उसने तुरंत गोराया स्टेशन पर फोन किया। इसके बाद आने वाली अन्य ट्रेनों को भी वहां रोक दिया गया। इससे रेलवे विभाग का बड़ा नुकसान होने से बचाव हो गया।

जेई कालू राम मीना ने मौके पर पहुंच टूटी हुई रेलवे लाइन को ठीक करवाया। इसे ठीक करने में आधे घंटे से ज्यादा का समय लग गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गेट मैन निर्मल सिंह की सूझबूझ से ही बड़ा हादसा टल गया। उसने तुरंत ही गोराया स्टेशन पर लाइन टूटने की जानकारी देकर ट्रेनों के यातायात को रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed