फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Cruiser vehicle returning from condolence meeting met with an accident, one dead, many injured

Jalandhar News: शोक सभा से लौट रही क्रूजर गाड़ी हादसाग्रस्त, एक की मौत, कई घायल

Tue, 10 Oct 2023 10:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 10 Oct 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Cruiser vehicle returning from condolence meeting met with an accident, one dead, many injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुक्तसर/अबोहर। जिले के गांव बाम के पास सोमवार की देर शाम एक क्रूजर गाड़ी पलटने से अबोहर की रेगर बस्ती निवासी एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, कई बाकी यात्री घायल हो गए हैं। इसमें से चार गंभीर घायलों को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। जबकि अन्य घायलों का अबोहर स्थित सिविल अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। बताते हैं कि उक्त सभी लोग फरीदकोट में एक शोक सभा से होकर वापस अबोहर लौट रहे थे कि यह हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार अबोहर की रेगर बस्ती निवासी धर्म चंद के अलावा प्रेम, वीना, सुनीता, बिमला, विनोद, रवि, सतपाल, सुरेंद्र व पप्पू अबोहर से फरीदकोट एक शोक सभा में शामिल होने के लिए गए थे। यह सब अबोहर से क्रूजर गाड़ी करके वहां गए थे और उसी पर वापस आ रहे थे। जब इनकी गाड़ी रात करीब आठ बजे मुक्तसर के गांव बाम के पास पहुंची तो अचानक गाड़ी की ब्रेक फेल हो गई, जिससे गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में अबोहर निवासी धर्म चंद की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पहले ही सिविल अस्पताल अबोहर को दे दी गई थी, जिसके बाद अमले की ओर से इलाज के लिए पूरी तैयारी कर ली गई। बाकायदा डॉ. सनमान माजी, डॉ. सौरव फुटेला, डॉ. स्वपननिल अरोड़ा घायलों का इलाज करने के लिए पहुंच गए। घायलों को पास लगते अस्पताल में दाखिल करवाने के बजाय सीधा अबोहर के सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां प्रेम, वीना, सुनीता व बिमला की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रेफर कर दिया गया। जबकि बाकी घायलों का सिविल अस्पताल अबोहर में में इलाज चल रहा है। नर सेवा नारायण सेवा समिति के मुख्य सेवादार राजू चराया व सदस्य बिट्टू नरूला मौके पर पहुंच गए और घायलों के इलाज में मदद की। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही रेगर बस्ती में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed