{"_id":"574dc1d94f1c1b0e761095b0","slug":"crimination-sivek-bajaj-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवीण बेकरी के मालिक शिवेक का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवीण बेकरी के मालिक शिवेक का अंतिम संस्कार
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर
Updated Tue, 31 May 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
जालंधर में शिवेक बजाज के अंतिम संस्कार में विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली के गांव नडयाली स्थित ओरा वसीला रिसॉर्ट के स्वीमिंग पूल में डूबने से सोमवार को परवीन बेकर्स के मालिक शिवेक बजाज उर्फ मिनी की मौत हो गई थी।
मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। चाचा नरिंदर बाजाज मोती ने शिवेक की चिता को मुखाग्नि दी।
मॉडलटाउन की जौहल मार्केट स्थित परवीन बेकर्स के मालिक शिवेक बजाज उर्फ मिनी के पिता का देहांत उनके बचपन में ही हो गया था। अपने दम पर उन्होंने पिता के नाम पर बेकरी स्थापित कर उसे बुलंदियों पर पहुंचाया। मां सरोज हमेशा उनकी पीठ थपथपाती थी। उन्हें क्या पता था बहुत जल्द ही उनका बेटा अपने दो मासूमों को उनकी गोद में डालकर इस दुनिया से चला जाएगा।
चंडीगढ़ से आए राज चावला जो बजाज परिवार के नजदीकी हैं उन्होंने बताया कि शिवेक अपने चचेरे भाई मयंक और तरुण दुआ तीनों परिवार के साथ चंडीगढ़ गए थे। सोमवार सुबह सभी ने नाश्ता किया और स्वीमिंग पूल देखकर उसमें नहाने के लिए उतर गए। पूल चार फुट से लेकर नौ फुट तक गहरा था। स्वीमिंग के दौरान अचानक शिवेक का पैर फिसल गया जिससे पानी में डूबकर उनकी मौत हो गई। वहां उस समय कोई कोच या लाइफ गार्ड मौजूद नहीं था।