{"_id":"678ca013f9d3c394d20bc58c","slug":"criminal-associated-with-gondar-gang-injured-in-fierce-encounter-with-jalandhar-police-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: हथियारों की रिकवरी करने पहुंची पुलिस और गैंगस्टर गौंडर के गुर्गों में मुठभेड़, एक घायल, तीन काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: हथियारों की रिकवरी करने पहुंची पुलिस और गैंगस्टर गौंडर के गुर्गों में मुठभेड़, एक घायल, तीन काबू
Sun, 19 Jan 2025 12:22 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:22 PM IST
सार
एसीपी परमजीत सिंह ने कहा कि स्पेशल सेल की टीम पर हथियारों की रिकवरी के लिए आरोपियों को लेकर आई थी। घटना में हरप्रीत सिंह नाम का व्यक्ति जख्मी हुआ है। आरोपी के पैर पर गोली लगी है।
विज्ञापन
जालंधर में मुठभेड़
- फोटो : संवाद
विस्तार
जालंधर में रविवार को हथियारों की रिकवरी करने पहुंची पुलिस की स्पेशल सेल और गैंगस्टर विक्की गौंडर के गुर्गों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक गैंगस्टर घायल हो गया। घायल हुए गैंगस्टर की पहचान हरप्रीत सिंह निवासी जमशेर खास के रूप में हुई है।
आरोपी के दो साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस ने उनकी पहचान उजागर नहीं की है। पुलिस की ये मुठभेड़ थाना सदर के गांव जमशेर खेड़ा के पास रविवार सुबह करीब 10.10 बजे हुई। स्पेशल सेल की टीम आरोपियों को हथियारों की रिकवरी के लिए लेकर गई थी। दोनों तरफ से कुल 8 गोलियां चलाई गईं थी। आरोपियों से पुलिस ने 4 अवैध हथियार और 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है। घटनास्थल पर जालंधर पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा सहित अन्य कई उच्च अधिकारी भी पहुंच गए थे।
एसीपी परमजीत सिंह ने कहा कि स्पेशल सेल की टीम पर हथियारों की रिकवरी के लिए आरोपियों को लेकर आई थी। घटना में हरप्रीत सिंह नाम का व्यक्ति जख्मी हुआ है। आरोपी के पैर पर गोली लगी है। गैंग के दो साथी रात में गिरफ्तार किए गए थे। जानकारी के मुताबिक हरप्रीत सिंह पर पहले से करीब 15 एफआईआर दर्ज हैं।
विज्ञापन
जालंधर स्पेशल सेल के इंचार्ज जसपाल सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हरप्रीत खेड़ा को गिरफ्तार किया था। जिससे दो अवैध हथियार बरामद हुए थे। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया। जिनकी पूछताछ में पता चला कि उक्त आरोपियों ने जमशेर खास के गांव खेड़ा में एक जगह पर अवैध हथियार छिपा रखे हैं। पुलिस रिकवरी करने पहुंची तो गैंगस्टरों ने गोलियां चला दीं।
पूछताछ में पता चला है कि हथियारों से आरोपियों ने अपने राइवल गैंग के गुर्गों को टारगेट करना था। साथ ही कुछ वारदातों को भी अंजाम देना था। फिलहाल आरोपियों के आगे की वारदातों को लेकर पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि उक्त आरोपियों के खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में जबरन वसूली, डकैती, ड्रग्स तस्करी और हत्या के प्रयास के कई मामले दर्ज हैं। कुछ मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी और कुछ में होनी बाकी थी। आरोपी गिरोह के अन्य सदस्यों को हथियार भी मुहैया करवाने का काम करते थे।