फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Wife kicked, beaten, death of the child, womb, ferozepur crime, jalandhar, punjab

पत्नी को लातों से पीटा, कोख में बच्चे की मौत

Thu, 07 Jul 2016 08:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Thu, 07 Jul 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
Wife kicked, beaten, death of the child, womb, ferozepur crime, jalandhar, punjab
मार पिटाई - फोटो : demo
एक व्यक्ति ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर गर्भवती पत्नी की जमकर पिटाई की। इस कारण पत्नी की कोख में पल रहे साढ़े पांच माह के बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन


पीड़िता की बिगड़ती हालत देख उसे अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी हालत नाजुक है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर उसके पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। पति के किसी महिला के साथ संबंध थे और पत्नी उसे रोकती थी। इस वजह से पत्नी से मारपीट की गई।

पीड़िता रजिंदर कौर ने पुलिस को बयान में कहा कि जबसे उसकी मोहन सिंह के साथ शादी हुई है, वह उससे मारपीट करता था। कभी सही ढंग उसके साथ नहीं रहा। पीड़िता ने कहा कि मोहन के किसी महिला के साथ संबंध थे, इसीलिए वो उसे उक्त महिला से मिलने के लिए रोकती थी। यह मोहन को अच्छा नहीं लगता था।
विज्ञापन


मोहन ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई की और उसके पेट में लातों से वार किए। इस कारण उसकी कोख में पल रहे साढ़े पांच माह के बच्चे की मौत हो गई। पीड़िता का आरोप है कि मोहन उसके बच्चे को अपनाना नहीं चाहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई जोगराज सिंह ने बताया कि पुलिस ने मोहन सिंह, जसविंदर कौर पत्नी जोगिंदर सिंह, कुलवंत कौर व वीना पत्नी रमेश सिंह वासी गांव कमरेवाला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed