फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two women went missing under suspicious circumstances in Jalandhar

मनीला से जालंधर आई युवती लापता: पड़ोसन के साथ गई थी बाजार, आया फोन-लड़कियां उठा ली हैं, जो करना है कर लो

Wed, 11 Oct 2023 10:58 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 11 Oct 2023 10:58 AM IST
सार

जालंधर के शहीद बाबू लाभ सिंह नगर की गली नंबर-8 में निवासी दो युवतियां संदिग्ध हालात में लापता हो गईं। इनमें से एक युवती 15 दिन पहले ही मनीला से लौटी थी। मंगलवार देर शाम वह अपनी पड़ोसन के साथ बाजार जाने के लिए निकली थी, तब से दोनों का कोई अता-पता नहीं है।

विज्ञापन
Two women went missing under suspicious circumstances in Jalandhar
लापता युवतियों की तलाश में जुटी पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

15 दिन पहले मनीला से जालंधर आई युवती और उसकी पड़ोसन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। दो युवतियों के लापता होने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। देर रात तक पुलिस बस स्टैंड के आसपास उन्हें तलाशती रही। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब में गरमाई राजनीति: विपक्ष के साथ टैगोर थियेटर में होगी खुली बहस, मान सरकार ने एक नवंबर के लिए मांगी जगह
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जालंधर के शहीद बाबू लाभ सिंह नगर की गली नंबर-8 में निवासी दो युवतियां संदिग्ध हालात में लापता हो गईं। परिवार को युवतियों को लेकर एक धमकी भरा फोन आया तब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना के बाद कमिश्नरेट पुलिस के उच्च अधिकारी खुद फील्ड में उतर आए। देर रात तक शहर के विभिन्न इलाकों में जांच जारी थी, पुलिस ने धमकी भरी कॉल को भी ट्रेस किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार जाने के लिए निकली थी घर से
जानकारी के अनुसार, 29 वर्षीय युवती मनीला से करीब 15 दिन पहले ही जालंधर आई थी। उसका पति मनीला में रह रहा था। वह भारत अकेली आई थी। मंगलवार देर शाम उसे किसी काम से बाजार जाना था। वह अपने पड़ोस में रहने वाली 22 वर्षीय युवती को साथ लेकर बाजार चली गई। उसके बाद से दोनों का कोई अता-पता नहीं था। परिवार ने पहले उन्हें कॉल किया तो फोन लगा नहीं। 

मनीला से लौटी युवती के नंबर से परिवार को आया कॉल
युवतियों के घर से निकलने के कुछ घंटे बाद मनीला से आई युवती के नंबर से एक कॉल आया। फोन करने वाले ने परिजनों से कहा- तुम्हारी लड़कियां उठा ली हैं। अब तुम से जो होता है वो कर लो। परिजनों के अनुसार, 22 वर्षीय युवती की अगले माह शादी है। शादी से पहले उसके इस तरह लापता हो जाने से परिवार बुरी तरह डरा हुआ है। 

कंट्रोल रूम में सूचना के बाद डीसीपी जगमोहन सिंह अपनी टीम और करीब तीन थानों की पुलिस को साथ लेकर बस स्टैंड और थाना-6 के क्षेत्र में पड़ते कई होटलों के सीसीटीवी खंगाले। बस स्टैंड के नजदीक स्थित एक निजी बस कंपनी के ऑफिस के भी सीसीटीवी चेक किए मगर कुछ हाथ नहीं लगा। देर रात करीब 3 बजे तक उच्च अधिकारी खुद मामले की जांच में जुटे रहे। पुलिस को पीड़ित परिवार ने बताया कि मनीला से लौटी युवती के पति की जालंधर में किसी युवक के साथ पहले बहस हुई थी। परिवार को उसी व्यक्ति पर शक है, जिसके बाद पुलिस को कुछ अहम इनपुट मिले थे जिसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed