{"_id":"62b9842bb21da11869620355","slug":"two-students-fell-from-third-floor-after-fight-in-dav-institute-of-engineering-and-technology-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: डेवियट कॉलेज में केक काटते समय दो छात्रों में हाथापाई, रेलिंग टूटने से तीसरी मंजिल से नीचे गिरे, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar: डेवियट कॉलेज में केक काटते समय दो छात्रों में हाथापाई, रेलिंग टूटने से तीसरी मंजिल से नीचे गिरे, एक की मौत
Mon, 27 Jun 2022 03:49 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 27 Jun 2022 03:49 PM IST
सार
विवाद बिहार के रहने वाले किशन कुमार यादव और अमन के बीच हुआ। दोनों बीएससी लास्ट सेमेस्टर के स्टूडेंट्स थे। किशन यादव की मौत हो गई है, वहीं घायल अमन को निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
crime
- फोटो : istock
विस्तार
कई बार विवादों में रहा जालंधर का डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डेविएट) फिर चर्चा में है। डेविएट में देर रात केक काटने के लेकर हुए झगड़े में बीएससी के दो छात्र तीसरी मंजिल से गिर गए। इसमें एक छात्र की मौत गई है जबकि दूसरा छात्र गंभीर घायल है और निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बिहार के रहने वाले छात्र किशन कुमार यादव और अमन बीएससी लास्ट सेमेस्टर के स्टूडेंट्स थे। दोनों रात 12 बजे के करीब बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे। उसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और नौबत हाथापाई तक आ गई। दोनों छात्र झगड़ते हुए रेलिंग से जा टकराए। इसी दौरान रेलिंग टूट गई और दोनों छात्र तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए। कॉलेज प्रबंधन ने दोनों छात्रों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने किशन यादव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल अमन को निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसके बाद अफवाह भी उड़ी कि डेवियट में छात्र का मर्डर हुआ है। इस पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर और हॉस्टल प्रभारी डॉ. संजीव नवल ने सफाई दी कि उन्हें वार्डन नरेश ने बताया कि जब छात्र झगड़ रहे थे तो उन्हें आवाजें आई, जब तक वार्डन कमरे से बाहर आए दोनों छात्र तीसरी मंजिल से नीचे गिर चुके थे। दोनों छात्रों का केक काटने को लेकर आपस में झगड़ा हुआ था। मर्डर वाली बात गलत है। उन्होंने मृतक किशन यादव के परिजनों को फोन कर सूचित कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
पहले भी विवादों में रहा है डेवियट
डेवियट में पहले भी छात्रों में खाने को लेकर खूनी झड़पें हो चुकी हैं लेकिन प्रबंधन ने बात को बाहर नहीं आने दिया। मामला थाने जरूर पहुंचता है पर कोई कार्रवाई नहीं होती। इस बार छात्र की मौत के बाद कॉलेज प्रबंधन भी सतर्क है।