फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   suicide, farmer suicide, debt, case on commission, muktsar, jalandhar

मुक्तसर जिले में कर्ज से परेशान किसान ने की खुदकुशी

Mon, 18 Apr 2016 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर Updated Mon, 18 Apr 2016 07:20 PM IST
विज्ञापन
suicide, farmer suicide, debt, case on commission, muktsar, jalandhar
खुदकुशी - फोटो : फाइल फोटो
गांव चक्क बाजा में एक किसान ने आढ़ती से दुखी होकर खुदकुशी कर ली। मृतक किसान आढ़ती का करीब चार लाख रुपये का कर्जदार था। आढ़ती अपने रुपयों को लेकर किसान पर दबाव डाल रहा था।
विज्ञापन


थाना बरीवाला पुलिस ने सोमवार को आढ़ती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव चक्क बाजा निवासी किसान बोहड़ सिंह की मंडी बरीवाला निवासी आढ़ती शाम लाल के पास आढ़त थी। काफी समय से दोनों के बीच लेन-देन था। आढ़ती का किसान पर करीब चार लाख रुपये कर्ज हो गया था। वह अपने कर्ज की वसूली के लिए किसान पर दबाव डाल रहा था।
विज्ञापन


बीती 15 अप्रैल को कर्ज लौटाने का करार भी हुआ था। मगर किसान रुपये लौटा नहीं सका था। मृतक के बेटे जगजीत सिंह ने बताया कि पैसे न लौटाने से आढ़ती ने उसके पिता को पुलिस के पास हिरासत में बंद करवा दिया था, लेकिन कुछ समय बाद ही उसने गांव की पंचायत को साथ लेकर अपने पिता को छुड़वा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वीरवार रात के समय घर में आकर उसके पिता ने कीटनाशक दवा पी ली। इससे उसकी कुछ समय बाद ही मौत हो गई। उधर, थाना बरीवाला के प्रभारी इकबाल सिंह ने किसान को हिरासत में लिए जाने की बात से साफ इंकार किया है। उन्होंने बताया कि मृतक के बेटे जगजीत सिंह के बयान पर आढ़ती शाम लाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed