{"_id":"577e34da4f1c1b72027fbf45","slug":"suicide-case-mother-and-son-suicide-accused-lady-police-unsuccessful-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां और बेटे की आत्महत्या का मामला, आरोपी महिला को पकड़ने में पुलिस नाकाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां और बेटे की आत्महत्या का मामला, आरोपी महिला को पकड़ने में पुलिस नाकाम
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Thu, 07 Jul 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां और बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने के केस में नामजद आरोपी महिला बिंदू को पकड़ने में जीआरपी पुलिस नाकाम साबित हुई है। घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी महिला जीआरपी के हाथ नहीं लगी।
घरेलू परेशानियों से दुखी होकर 33 वर्षीय रमन सहदेव और उसकी मां तृप्ता सहदेव ने बीती 4 जुलाई को ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद जीआरपी ने रमन सहदेव के पड़ोसियों के बयान के आधार पर उसकी पत्नी मोनिका, सास किरण, साली बिंदू और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर दिया था।
जीआरपी ने दो आरोपी महिलाओं मोनिका और उसकी मां किरण को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों महिलाओं को 5 जुलाई को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। केस में नामजद तीसरी आरोपी महिला बिंदू अब तक जीआरपी की गिरफ्त से दूर है। एसएसआई सुरिंदर सिंह ने कहा कि आरोपी बिंदू को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केस में दर्ज दो अज्ञात लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।