फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Stone pelting on police in Jalandhar

पंजाब पुलिस पर पथराव: जालंधर में रेड करने गई थी पुलिस, आरोपियों ने की पत्थरबाजी, चार घायल, कई वाहन टूटे

Mon, 28 Apr 2025 01:32 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 28 Apr 2025 01:32 PM IST
सार

जालंधर में पुलिस पर हमला हुआ है। आरोपियों ने पुलिस टीम पर खूब पत्थर बरसाए। हमले में स्थानीय लोगों सहित चार घायल हुए हैं। वहीं पत्थरबाजी में कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। 

विज्ञापन
Stone pelting on police in Jalandhar
Crime news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के जालंधर के गांव नूरपुर में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। पुलिस गांव में एक आरोपी के घर पर छापामारी करने पहुंची थी। मकसूदां पुलिस पार्टी पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पत्थर बरसाए। पत्थरबाजी में स्थानीय लोगों सहित 4 को चोटें आई। वहीं कई वाहन भी टूटे हैं। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मोबाइल स्नैचिंग मामले में आरोपी के घर पर रेड करने गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने एक प्रवासी का फोन लूटा था। उसकी शिकायत पर जांच के लिए इलाके में पहुंची तो वहां से तीनों युवक भाग गए, फिर पुलिस छापेमारी के लिए उक्त आरोपियों के घर गई। इस दौरान पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला किया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोप है कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले रोहित पांडेय (हाल निवासी नूरपुर) से तीन युवकों ने मोबाइल छीनने की कोशिश की थी। मगर पीड़ित ने अपना फोन नहीं दिया तो उसके साथ मारपीट की गई। जब पीड़ित शोर मचाने लगा तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को मौके से हिरासत में लिया था, लेकिन उसके अन्य साथी फरार हो गए थे। पकड़े गए युवक से पूछताछ के बाद जब पुलिस घोगड़ी रोड पर रेड करनी गई तो आरोपियों ने घर की छत से एकाएक कर पथराव शुरू कर दिया। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क को मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस इस मामले में नया केस दर्ज करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed