फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   six, lakh, fraud, husband, wife, case

पौने छह लाख की ठगी में दंपति पर केस

Mon, 20 Jul 2015 10:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/फगवाड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला/फगवाड़ा Updated Mon, 20 Jul 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
कैसेट निकालने के नाम पर धोखाधड़ी कर पौने छह लाख रुपये ठगने के आरोप में
विज्ञापन
फगवाड़ा पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हरवीर सिंह वासी गांव बड़िंग, जालंधर ने थाना सिटी फगवाड़ा को दी गई शिकायत में बताया कि वह यूको बैंक फगवाड़ा में बतौर गार्ड काम करता है। साथ ही उसे गाने का शौक था। उसका संपर्क सतनाम सागर हाल से हुआ। सतनाम ने उसे कहा कि वह उसकी कैसेट रिकार्ड करवा देगा, जिसके लिए आठ लाख रुपये का खर्च आएगा।


उसने कहा कि वह उसकी पत्नी शरणजीत शमी के बैंक खाते में 20 हजार रुपये जमा करवा दे, जिस पर उसने बैंक खाते में पैसे जमा करवा दिए। फिर उसने एलबम रिलीज करने का एग्रीमेंट करके उससे 1 लाख 70 हजार रुपये ले लिए। उसके बाद कैसेट रिलीज करने के लिए एक लाख 65 हजार रुपये लिए। फिर सतनाम सागर ने उससे दो हजार, चार हजार और दो लाख रुपये लिए। शिकायतकर्ता हरवीर सिंह ने कहा कि सतनाम सागर ने न तो उसकी एलबम रिलीज करवाई और न ही उसके पैसे लौटाए। थाना सिटी पुलिस ने सतनाम सागर वासी गुलाल बाजार जिला अमृतसर और उसकी पत्नी शरणजीत शमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed