फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Seeing door open robber entered house with weapon hit hand of fleeing elder in Jalandhar

Jalandhar: दरवाजा खुला देख घर में हथियार लेकर घुसा लुटेरा, भाग रही बुजुर्ग के हाथ पर मारी दातर; गिरफ्तार

Sat, 22 Mar 2025 01:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 22 Mar 2025 01:25 PM IST
सार

पुलिस ने लम्मा पिंड निवासी राजन को इस मामले में अरेस्ट किया है। रामामंडी थाना प्रभारी परमिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। घटना के बाद कॉलोनी में दहशत का माहाैल है। 
 

विज्ञापन
Seeing door open robber entered house with weapon hit hand of fleeing elder in Jalandhar
महिला पर वार करता आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

जालंधर के पॉश एरिया श्री गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में शुक्रवार दोपहर दरवाजा खुला देख एक लुटेरा घर में घुस गया। घर की महिलाओं ने जब उसे देखा तो चीख-पुकार मच गई। महिलाएं बाहर गेट की तरफ भागीं तो लुटेरे ने एक महिला को पीछे से पकड़ कर गेट के साथ खड़ा करके हाथ पर तेजधार हथियार (दातर) मार दिया। इससे 65 साल की नीलम गुप्ता के हाथ में कट लग गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। 
विज्ञापन




पुलिस ने लम्मा पिंड निवासी राजन को इस मामले में अरेस्ट किया है। रामामंडी थाना प्रभारी परमिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। घटना के बाद कॉलोनी में दहशत का माहाैल है। 
विज्ञापन


यहां नगर सुधार ट्रस्ट की जमीन पर छह कॉलोनियां बनी हैं। अलग-अलग रेजीडेंट्स बॉडी के प्रतिनिधियों ने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। एसीपी सेंट्रल निर्मल सिंह ने बताया कि लुटेरे को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है और लूटे हुए मोबाइल के साथ हथियार भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed