{"_id":"0912bfcb2de199ce8affcce446f3ba22","slug":"rifle-check-fire-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइफल चेक करते समय चली गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राइफल चेक करते समय चली गोली
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंध्ार
Updated Fri, 24 Jul 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
सुविधा सेंटर में शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे शाहकोट के एक व्यक्ति की
विज्ञापन
राइफल चेक करते सिक्योरिटी गार्ड से अचानक गोली चल गई। गोली हवा में चली,
लेकिन उसके छर्रे वहां आधार कार्ड बनाने आई नौवीं कक्षा की छात्रा को लगे।
इससे छात्रा घायल हो गई, उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। शाहकोट का अमृतपाल अपनी राइफल का लाइसेंस रिन्यू करवाने आया था। वह सुविधा सेंटर में राइफल चेक करवाने गया, लेकिन वहां गार्ड ने पहले राइफल चेक करवाने को कहा। इस चेकिंग के दौरान गार्ड से गोली चल गई।
उस समय वहां से गुजर रही तेजमोहन नगर निवासी नीतू को गोली के छर्रे लग गए। वह अपने परिजनों के साथ आधार कार्ड बनवाने आई थी। एसीपी सेंट्रल डीडी शर्मा का कहना है कि पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई करेगी।