फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab: Youth shot dead in Jalandhar, one injured

Punjab: जालंधर में गोलियां मारकर युवक की हत्या, एक घायल, परिजनों ने किया रोड जाम

Sat, 02 Nov 2024 10:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 02 Nov 2024 10:20 PM IST
सार

शुक्रवार को इलाके में जुए की रकम को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट हुई थी। इसके बाद बादशाह अपने इलाके अली मोहल्ले से कुछ नामवर लोगों को लेकर ढन मोहल्ला गया था।

विज्ञापन
Punjab: Youth shot dead in Jalandhar, one injured
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के जालंधर शहर के सबसे व्यस्त बाजार खिंगरा गेट में शनिवार देर शाम गोलियां मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा बुरी तरह से घायल हो गया। घायल का इलाज करवाया जा रहा है। करीब पांच रौंद फायर किए गए, जोकि दो लोगों को लगे। इनमें से अली मोहल्ला के रहने वाले बादशाह नाम के युवक की मौत हो गई है। वहीं, उनका साथी बस्ती भूरेखां का रहने वाले ईशू गंभीर रूप से जख्मी है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक जुए की रकम को लेकर विवाद चल रहा था। इसको लेकर बहसबाजी भी हुई थी। शनिवार को बादशाह, ईशू व उसके साथी ढन मोहल्ला की तरफ गए थे। जहां पर मनु कपूर व उसके साथी ने देसी पिस्तौल से गोलियां चलानी शुरू कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। क्राइम सीन पर जांच के लिए पुलिस टीम पहुंच गई थी।
विज्ञापन


मनु कपूर अपने परिवार समेत फरार हो गया है। घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक मनु कपूर के साथ उसके गग्गी, मानव, साजन सहोता, करण कपूर व मनु का पिता मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साजन ने ही पिस्तौल मनु को पकड़ाए थे, जिसके बाद मनु ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। पता चला है कि मनु के पिता ने ही अपने बेटे को फोन कर बुलाया था कि इलाके में कुछ युवक आए हुए हैं और उनको खोज रहे हैं। जिसके बाद मनु अपने साथियों के साथ मौके पर खिंगरा गेट आ पहुंचा।

मृतक बादशाह के परिजनों व इलाका निवासियों ने रोड जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed