{"_id":"8d8ae833cf15f2e5d746c15601686283","slug":"punjab-jalandhar-crime-bribe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला माल अधिकारी का रीडर रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला माल अधिकारी का रीडर रिश्वत लेते गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Wed, 03 Jun 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने बुधवार शाम को जिला माल अधिकारी के रीडर को रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया है।
रीडर रोहित कुमार एक कैदी की पैरोल (छुट्टी) के आवेदन पर पॉजीटिव रिपोर्ट करने की एवज में सात हजार रुपये ले रहा था। उस पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विजिलेंस ब्यूरो के मुताबिक सतनाम सिंह ने उनके पास शिकायत की थी कि उसका दोस्त जेल में बंद है और उसकी छुट्टी का आवेदन जिला माल अधिकारी के पास आया हुआ है। सतनाम सिंह की शिकायत के मुताबिक रीडर रोहित दस हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है और सौदा सात हजार रुपये में तय हो गया।
डीएसपी विजिलेंस सोमनाथ ने जाल बिछाकर रोहित को उस समय दबोच लिया, जब वह तय सौदे के मुताबिक सात हजार की राशि ले रहा था।