फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   punjab, faridkot, accident, six nursing student injured in accident

हादसे में छह नर्सिंग छात्राओं समेत नौ घायल

Wed, 15 Jul 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, (कोटकपूरा/फरीदकोट)
ब्यूरो/अमर उजाला, (कोटकपूरा/फरीदकोट) Updated Wed, 15 Jul 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
मोगा रोड पर गांव पंजगराईं कलां के पास बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में छह
विज्ञापन
नर्सिंग छात्राओं समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सब घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
 
जानकारी के अनुसार यहां के मालवा नर्सिंग कॉलेज की टाटा सूमो गांव राजेआना (मोगा) से छात्राओं को लेकर कोटकपूरा की तरफ से आ रही थी। रास्ते में गांव पंजगराईं कलां के पास पीछे से आ रहे एक कैंटर ने क्रास करते समय टाटा सूमो को कट मार दिया। इसकी वजह से सूमो के ड्राइवर महिंदर पाल ने संतुलन खो दिया और उसकी गाड़ी अपने आगे जा रही एक बाइक को चपेट में लेते हुए सड़क किनारे जाकर पलट गई।
 
इस हादसे में बाइक सवार गांव ढिलवां कलां निवासी रणजीत सिंह, ड्राइवर महिंदर पाल समेत सूमो में सवार मालवा नर्सिंग कॉलेज की अध्यापिका व गांव राजेआना निवासी रणदीप कौर, छात्रा बेअंत कौर, हरमीत कौर, हरजीत कौर, शिंपलजीत कौर, मनप्रीत कौर व हरप्रीत कौर को गंभीर चोटें लगी।

हादसे की जानकारी मिलते ही गांव पंजगराईं कलां के दुकानदारों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को गाड़ी से निकाला और उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है और घटना के बाद मौके से फरार हुए कैंटर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed