{"_id":"601667ce049b080bd36745f7","slug":"punjab-crime-news-firing-at-a-temple-in-phillaur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के फिल्लौर में मंदिर के अंदर पुजारी पर फायरिंग, गोली लगने से एक युवती भी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब के फिल्लौर में मंदिर के अंदर पुजारी पर फायरिंग, गोली लगने से एक युवती भी घायल
Sun, 31 Jan 2021 01:48 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 31 Jan 2021 01:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के फिल्लौर के गांव भार सिंह पुरा में रविवार को मंदिर के अंदर घुसकर कुछ अज्ञात हमलावरों ने पुजारी और एक युवती पर फायरिंग कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि पुजारी को तीन और युवती के दो गोली लगी हैं। घायल हालत में पुजारी संत ज्ञान मुनि और युवती सिमरन को लुधियाना स्थित अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही जालंधर देहात पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। एसएसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ साल पहले ही पुजारी ने यहां पर मंदिर की स्थापना की थी। आज सुबह कुछ लोग मंदिर के अंदर घुसे और फायरिंग कर दी। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इसके पीछे क्या कारण है।
विज्ञापन