{"_id":"69396ca9664dc1a012095165","slug":"police-constable-hanged-himself-at-his-home-in-jalandhar-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पुलिस कांस्टेबल ने घर पर लगाया फंदा, मरने से पहले लिखा सुसाइड नोट, पटियाला में तैनात था रणजीत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: पुलिस कांस्टेबल ने घर पर लगाया फंदा, मरने से पहले लिखा सुसाइड नोट, पटियाला में तैनात था रणजीत
Wed, 10 Dec 2025 06:20 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 10 Dec 2025 06:20 PM IST
सार
जालंधर में पंजाब पुलिस के जवान ने घर पर फंदा लगा लिया। मृतक 30 वर्षीय रणजीत सिंह पटियाला में तैनात था। वह छुट्टी पर घर आया था। मृतक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जालंधर के मेहतपुर में एक पुलिसकर्मी ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान 30 वर्षीय रणजीत सिंह के रूप में हुई है जो पटियाला में पंजाब पुलिस की 5वीं कमांडो बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात था।
विज्ञापन
सुबह जब रणजीत ड्यूटी जाने के लिए कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा तो उन्हें रणजीत फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि रणजीत ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। रणजीत के पास से मिले सुसाइड नोट की पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
जालंधर के थाना मेहतपुर के संगोवाल गांव के रहने वाले कांस्टेबल रणजीत सिंह ने मंगलवार-बुधवार की रात यह कदम उठाया। पड़ोसियों का कहना है वह कि काफी दिनों से छुट्टी पर था। मेहतपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद कर लिया है। हांलाकि अभी यह सामने नहीं आया कि इस नोट क्या लिखा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
