{"_id":"88c2e133b2635584372e3945b26261f3","slug":"one-injured-in-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में गोलियां चलाने से एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में गोलियां चलाने से एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Thu, 05 Nov 2015 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी रंजिश की वजह से किला मोहल्ला इलाके में वीरवार को सरेआम गोलियां चलने से दहशत फैल गई। हमलावर गोलियां चलाने के बाद फरार हो गए।
एडीसीपी सिटी जे इलेनचेलियन और एसएचओ तीन कुलवंत सिंह ने मौके पर पहुंच जायजा लिया। पुलिस ने मनु सूरी और पंचम समेत तीन पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस दौरान कुलदीप नामक व्यक्ति घायल हुआ है। उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है।
सिविल अस्पताल में भर्ती कुलदीप ने बताया कि वह सैलून के बाहर खड़ा था। इस दौरान वहां पर मनु सूरी और पंचम आकर बदमाशी करने लगा। इस दौरान ईंट और पत्थर भी चलाए गए। इस बीच काले कपड़े पहने एक युवक आया। उसने रिवाल्वर निकालकर तीन-चार फायर किए। इसमें कुलदीप घायल हो गया।
वहीं मनु सूरी की मां आशा सूरी का कहना है कि घटना के समय उसका बेटा घर पर ही था। इस बीच कुलदीप घर में घुस आया और गाली गलौच करने लगा।
महिला ने कहा कि कुलदीप ने आरोप लगाया था कि उसके बेटे जानू को मनु सूरी अवैध केस में फंसा रहा है। इसे लेकर बहस हो गई।
उनके घर में कुलदीप और उसके साथियों ने आकर उलटा बदमाशी की थी। इसके बाद कुलदीप बाहर चला गया और बाजार में जाकर उनका आपस में टकराव हो गया।
एसएचओ कुलवंत सिंह का कहना है कि पुलिस ने मनु सूरी, पंचम व एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।