फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   on Pastor attack the Christian community Fury

पास्टर पर कातिलाना हमले से ईसाई समुदाय में रोष

Tue, 09 Feb 2016 07:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 09 Feb 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
on Pastor attack the Christian community Fury
खांबरा स्थित चर्च के मुख्य पास्टर अंकुर नरूला पर कातिलाना हमले की वारदात से ईसाई भाईचारे में रोष पनप गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को ईसाई समुदाय के लोगों ने जालंधर-नकोदर हाईवे पर गांव खांबरा के बाहर धरना लगा दिया।

प्रदर्शनकारियों ने टायर फूंककर प्रदर्शन किया और कातिलाना हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और मार्ग को खोला गया।

सोमवार रात को पास्टर अंकुर नरूला गांव खांबरा से गुजर रहे थे। इस दौरान करीब 30 युवकों ने नरूला पर हमला कर दिया। उस समय पास्टर नरूला के समर्थक भी उनके साथ थे, जिसके चलते उन्हें बचा लिया गया।
विज्ञापन


इस हमले में पास्टर नरूला के तीन समर्थक घायल हो गए। यूनाइटेड क्रिश्चियन मूवमेंट के स्टेट प्रेसिडेंट लाल चंद ने बताया शाम के समय पास्टर नरूला कार से चर्च की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान तीन कारों और बाइकों पर करीब 30 हमलावर ललकारे मारते हुए आ गए। पास्टर की सिक्योरिटी उन्हें फौरन चर्च के अंदर ले गई। इस दौरान चर्च के पास जो सेवादार क्रिकेट खेल रहे थे, उन पर हमला हो गया।

सेवादार 22 साल का डिक्सन, एंथनी और सन्नी डेविड जख्मी हो गए। हमलावर जेन और पोलो कार में आए थे। पुलिस को कारों के नंबर दे दिए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात खांबड़ा गांव पुलिस छावनी में बदला रहा।

पुलिस ने मामले की संजीदगी को देखकर आरोपियों के खिलाफ कातिलाना हमले का केस दर्ज कर लिया था। फादर पीटर, यूनाइटेड क्रिश्चियन मूवमेंट के उप प्रधान सूरज मसीह और संतोख सिंह ने कहा आए दिन ऐसे हमले हो रहे हैं।

फादर पीटर ने कहा पास्टर अंकुर नरूला पर साजिश के तहत हमला किया गया। अगर फौरन सेवादार बचाव न करते तो हमलावर पास्टर अंकुर की जान को नुकसान हो सकते थे।

एडीसीपी सिटी अमरीक सिंह पवार का कहना है कि पास्टर नरूला पर हमला योजना का हिस्सा नहीं है। पुलिस ने कार नंबर से जांच की तो पाया कि यह कार मक्खू जीरा की तरफ की है और उनका बच्चा मकसूदां कॉलेज में पढ़ कर रहा है।


बात सामने आ रही है कि क्रिकेट खेल रहे युवकों का झगड़ा मकसूदां के कॉलेज के स्टूडेंट से हुआ था, जिसके बाद वहां पर कालेज से कई विद्यार्थी आ गए और वहां पर मारपीट हो गई। इसमें किसी तरह का मामला चर्च पर हमले का या फिर जातीय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed