फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nurse Murdered in Jalandhar of Punjab

Jalandhar: हॉस्टल में घुसकर सिरफिरे ने की नर्स की हत्या, साथी युवती की हालत नाजुक, अफेयर टूटने से था खफा

Thu, 25 Aug 2022 10:41 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 25 Aug 2022 10:41 AM IST
सार

बहरहाल, पुलिस ने वारदात के बाद अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, वहीं हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद भी ली गई।

विज्ञापन
Nurse Murdered in Jalandhar of Punjab
जालंधर में शोकाकुल मृतका नर्स के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जालंधर के संघा चौक स्थित पर्ल अस्पताल में छत पर सो रही दो स्टाफ नर्स पर अज्ञात युवक ने चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद बलजिंदर कौर उर्फ बल्ली (31) निवासी ब्यास (अमृतसर) ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि ज्योति परमार (26) निवासी फगवाड़ा की हालत नाजुक बनी हुई है, जो पूरे मामले की चश्मदीद है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि बलजिंदर के एक सिरफिरे आशिक ने हत्या को अंजाम दिया है। पता चला है कि उसका बलजिंदर कौर से ब्रेकअप हो गया था, जिस कारण उसने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


बहरहाल, पुलिस ने वारदात के बाद अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, वहीं हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद भी ली गई। पुलिस दोनों युवतियों के फोन की कॉल डिटेल भी निकलवा रही है और आसपास का कॉल का डंप भी उठा लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार को रात सवा एक बजे के करीब की है, जब ब्यास की बलजिंदर कौर और फगवाड़ा की ज्योति पर्ल आइज एंड मैटरनिटी होम के नर्सिंग हॉस्टल के तीसरे फ्लोर की छत पर सो रही थीं। इसी दौरान एक युवक पड़ोस की छत से पहुंचा है और दोनों को लहूलुहान कर भाग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद एक अन्य स्टाफ नर्स वहां पहुंची तो दोनों को खून से लथपथ देख भागी और अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर को रात करीब सवा एक बजे फोन कर वारदात की जानकारी दी। इसके बाद डॉक्टर कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचकर देखती हैं तो बलजिंदर की मौत हो चुकी थी, जबकि ज्योति की सांसें चल रही थीं, जिसे घई अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब स्टाफ वहां सिक्योरिटी गार्ड को ढूंढने निकला तो पता चला कि वह तो गायब है।

हॉस्टल में एक स्थायी सिक्योरिटी गार्ड था लेकिन बुधवार रात वह कहीं चला गया। प्रभारी परमदीन खान ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड की तलाश की जा रही है। उसके मिलने के बाद ही कुछ पता चलेगा। मृतका बलजिंदर कौर के पिता जगतार सिंह और मां सुखवंत कौर ने बताया कि उन्हें सुबह 7 बजे पुलिस का फोन आया कि आपकी बेटी का कत्ल हो गया है। इसके बाद से परिवार सदमे में है, उन्होंने किसी पर भी हत्या का शक नहीं जताया। 

परिजनों ने बताया कि बेटी पिछले 3 साल से यहां काम कर रही है, उसने भी किसी के साथ विवाद की बात नहीं की। उनके साथ गांव जोधा के सरपंच दलजीत सिंह आए, जिन्होंने बताया कि लड़की या उसके परिवार का कोई विवाद नहीं था और परिवार बेहद गरीब था लेकिन उनकी गांव में बहुत इज्जत है। लड़की के भाई बिक्रमजीत सिंह और इंद्रजीत का भी किसी से कोई विवाद नहीं है। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं दूसरी तरफ ज्योति की माता हरजिंदर कौर ने बताया कि उनको सुबह चार बजे एक गुरजीत नाम की लड़की का फोन आया था। उसने कहा कि उनकी बेटी पर किसी ने हमला कर घायल कर दिया है। बता दें कि, ज्योति के पिता खेतीबाड़ी का काम करते हैं। ज्योति 3-4 महीने पहले ही अस्पताल में स्टाफ नर्स लगी थी और बलजिंदर के साथ रूम शेयर कर रही थी। बुधवार को बलजिंदर की सेहत ठीक न होने पर दोनों नीचे नहीं आई थी, जिसके बाद ही उन्हें दूसरी नर्स देखने ऊपर गई थी।

पुलिस ने सीसीटीवी व मोबाइल कॉल्स से सुलझाया हत्याकांड
नर्स बलजिंदर कौर हत्याकांड पुलिस ने सुलझा लिया है और हत्यारोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगी थी, जिसकी बिनाह पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को चेक करना शुरू किया। इस दौरान पुलिस ने बलजिंदर कौर के मोबाइल कॉल्स को खंगाला तो हत्यारे की पहचान हो गई। पुलिस को जो सीसीटीवी फुटे मिली है, उसमें हत्यारोपी भागता नजर आ रहा था।

मेरी बहन की हत्या में अस्पताल वालों की भी मिलीभगत
पुलिस ने मृतका बलजिंदर कौर के भाई इंदरजीत सिंह के बयान कमलबद्ध किए। जिसमें इंदरजीत सिंह ने कहा कि उसकी बहन की हत्या की मौत के जिम्मेदार अस्पताल प्रबंधक भी हैं, जिनकी मिलीभगत है। बलजिंदर कौर को 23 अगस्त को चिकित्सक ने फोन कर घर से वापस बुलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed