फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   NRI 's home burglary

एनआरआई के घर में चोरी

Sun, 31 Jan 2016 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sun, 31 Jan 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
NRI 's home burglary
शहर के ओल्ड जवाहर नगर में रहने वाले इंग्लैंड के स्टोर मालिक के घर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


घर के मालिक लोहारा सिंह चाना कई सालों से विदेश में रहते हैं। उन्होंने अपना घर बिजली बोर्ड के एसडीओ गगनदीप सिंह को किराए पर दिया है।

शनिवार रात चोर एनआरआई के घर में दाखिल हुए। इस दौरान उन्होंने किराएदार के कमरों में हाथ साफ करने साथ मकान मालिक के ताला लगाए हुए कमरों से भी सामान चुरा लिया।

घटना का पता सुबह उनके पड़ोसी ओल्ड जवाहर नगर वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान अश्विनी डंड को चला। अश्विनी ने कहा कि वे सुबह सैर के लिए निकले थे, इस दौरान उन्होंने देखा कि एनआरआई के घर के ताले टूटे हुए थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ओल्ड जवाहर नगर में एनआरआई लोहारा सिंह चाना की कोठी है। लोहारा सिंह का इंग्लैंड में स्टोर है। वह परिवार के साथ वहीं रहते हैं और नवंबर-दिसंबर में छुट्टी काटने के लिए हर साल परिवार के साथ भारत आते हैं। उनकी कोठी में दो साल से किराए पर बिजली बोर्ड के एसडीओ गगनदीप रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरदासपुर के रहने वाले एसडीओ गगनदीप की अगले महीने शादी है, इसलिए वे शुक्रवार से गुरदासपुर गए हैं। अश्विनी डंड ने कहा कि चोर एसडीओ गगनदीप के घर से एलसीडी, 2 बैटरियां, 3 मोबाइल, एलईडी, 4 कोट और 4 जूतों के जोड़े चोरी कर ले गए।

इसके साथ एनआरआई लोहारा सिंह के घर से बैटरी और कपड़े चोरी कर ले गए। चोर घर से टूटियां तक ले गए। उन्होंने कहा कि एनआरआई लोहारा सिंह ने फोन पर बताया कि घर में न तो नगदी थी और न ही गहने।


सोसाइटी के प्रधान अश्विनी डंड के अनुसार चोरी चार से ज्यादा लोगों ने की है, क्योंकि चोरी हुई बैटरी का तेजाब जमीन पर गिरा हुआ था। तेजाब के ऊपर चार अलग-अलग आकार के पैरों के निशान हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फिंगर प्रिंट की टीम ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed