{"_id":"a8cdda71c54694b25a2090c42b804215","slug":"nishan-singh-suicide-case-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दो आरोपियों को बेकसूर बता करवाया डिस्चार्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने दो आरोपियों को बेकसूर बता करवाया डिस्चार्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Fri, 10 Jul 2015 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शास्त्री नगर के दुकानदार निशान सिंह सुसाइड केस में शुक्रवार को नया मोड़ आ
विज्ञापन
गया है। एक ओर जहां मृतक निशान सिंह के परिवार वाले भाजपा नेता खुल्लर की
गिरफ्तारी के लिए धरने लगाते रहे। वहीं पुलिस ने आरोपी कस्तूरी लाल और
राकेश कुमार को केस से बेकसूर की रिपोर्ट फाइल कर डिस्चार्ज करवा दिया।
शास्त्री नगर के दुकानदार निशान सिंह सुसाइड केस में भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर की गिरफ्तारी न होने पर शुक्रवार सुबह फिर मामला गर्मा गया। निशान सिंह की पत्नी ने कई लोगों समेत शुक्रवार सुबह थाना बस्ती बावा खेल का घेराव कर दिया। साथ ही निशान सिंह की पत्नी सीमा ने पुलिस अधिकारियों की ओर चूड़ियां फेंक दी।
इसके बाद लोगों ने पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की। एसीपी रविंदर पाल सिंह संधू, थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ सुखजीत सिंह, हरविंदर सिंह भल्ला समेत कई एसएचओ मौके पर पहुंचे। एसीपी संधू ने प्रदर्शनकारियों को भाजपा नेता खुल्लर को जल्द काबू करने का आश्वासन दिया। वहीं उनका तर्क था कि कोई सुसाइड नोट नहीं है, साथ ही दोनों का केस से कोई लेना देना नहीं है। इस पर कमिश्नर ऑफ पुलिस युरिंदर सिंह हेयर ने जांच के बाद दोनों को क्लीन चिट दे दी। अब इस केस में सिर्फ प्रदीप खुल्लर ही नामजद रह गए हैं।