फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   murder, wife's murder, alcoholic husband, police case, family fight, muktsar, jalandhar, punjab

नशेड़ी पति ने गला घोंटकर किया पत्नी का कत्ल

Sat, 29 Oct 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर Updated Sat, 29 Oct 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
murder, wife's murder, alcoholic husband, police case, family fight, muktsar, jalandhar, punjab
कत्ल - फोटो : demo
आर्थिक तंगी की वजह से घर में कलह रहने से परेशान नशेड़ी पति ने शनिवार सुबह बरकंदी रोड पर अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका की माता के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


किरण बाला निवासी लुधियाना हाल आबाद फैक्टरी रोड ने बताया कि उनकी बेटी बबिता रानी (31) की शादी 2003 में श्री गंगानगर में हुई थी। वहां पर पति के साथ अनबन होने से वह अपने बेटे लवप्रीत सिंह के साथ अलग रहने लगी। इसके बाद वह मलोट स्थित नाइसर ग्रीन कंपनी में काम करने लगी।
विज्ञापन


वहीं पर ही मुक्तसर निवासी वरिंदरपाल सिंह भी काम करता था। इसके साथ उनकी बेटी के प्रेम संबंध बन गए। दोनों ने करीब सात साल पहले प्रेम विवाह करने के बाद मुक्तसर में ही रहना शुरू कर दिया। किरण बाला के अनुसार वरिंदरपाल सिंह काम नहीं करता था। इस वजह से अक्सर ही घर में झगड़ा रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बबिता ने घर में ब्यूटी पार्लर का काम शुरू कर दिया। करीब एक माह पहले ही बबिता केयर सेंटर पर प्राइवेट नौकरी करने लगी थी। शनिवार सुबह वरिंदरपाल सिंह ने उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी। इसकी सूचना मिलने पर डीएसपी हरमीक सिंह दयोल और थाना सिटी प्रभारी संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। डीएसपी हरमीक सिंह दयोल ने बताया कि उनकी ओर से वरिंदरपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed