{"_id":"578b6ec14f1c1b9132c4b655","slug":"molestation-case-on-one-accused-molestation-with-a-student-police-case-muktsar-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में युवक नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में युवक नामजद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Sun, 17 Jul 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़
- फोटो : demo pic
पुलिस ने जिले के गांव की एक छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी आठवीं कक्षा की छात्रा है।
गांव का ही हरविंदर सिंह उनकी बेटी से अकसर ही छेड़छाड़ करता था। इस बारे में उनकी बेटी उन्हें बता चुकी है। इसके बाद उन्होंने आरोपी लड़के के घर जाकर उसके परिवार को इस बारे में बताया और लड़के को ऐसा करने से रोकने की बात कही। वहीं बीते शुक्रवार जब स्कूल जाते समय गली में ही हरविंदर सिंह ने उनकी बेटी को रोक लिया और उससे छेड़छाड़ करने लगा।
पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी के शोर मचाने पर हरविंदर सिंह भाग गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एएसआई कुलदीप कौर ने बताया कि पीड़िता की माता के बयान पर हरविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी अभी फरार है।