{"_id":"68d119737785190d81076db4","slug":"mohinder-kp-son-death-case-punjab-police-raid-delhi-to-arrest-accused-prince-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिची केपी मौत मामला: दिल्ली पहुंची पंजाब पुलिस; 10 दिन से हाथ खाली, आरोपी प्रिंस के रिश्तेदारों ने क्या बताया?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रिची केपी मौत मामला: दिल्ली पहुंची पंजाब पुलिस; 10 दिन से हाथ खाली, आरोपी प्रिंस के रिश्तेदारों ने क्या बताया?
Mon, 22 Sep 2025 03:10 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 22 Sep 2025 03:10 PM IST
सार
जालंधर में रविवार को पूर्व सांसद और वरिष्ठ अकाली नेता मोहिंदर सिंह केपी के इकलौते बेटे रिच्ची केपी (36) की अंतिम अरदास (पाठ) रखा गया था, जिसका भोग डाला गया। रिच्ची केपी की 13 सितंबर को चार गाड़ियों की भीषण टक्कर में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
रिची केपी का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
जालंधर के पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची केपी की मौत मामले में 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस मुख्य आरोपी को अभी तक पकड़ नहीं पाई है। जांच में सामने आया कि आरोपी प्रिंस पहले हरियाणा के अंबाला गया था। जहां से वह दिल्ली भाग गया। रविवार को पंजाब पुलिस की टीम ने दिल्ली में छापेमारी की है। लेकिन आरोपी वहां से भी कहीं भाग चुका था। पुलिस ने जीटीबी नगर के रहने वाले शान इंटरप्राइजेज के मालिक गुरशरण सिंह प्रिंस के दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया जो आरोपी को अंबाला छोड़ने गए थे। उनसे पूछताछ में यही पता चला कि गुरप्रीत सिंह और तरणजीत सिंह दोनों ही आरोपी प्रिंस को अंबाला छोड़कर आए थे।
पुलिस का कहना है कि ये दोनों आरोपी प्रिंस की मदद कर रहे थे और रिची केपी की मौत से संबंधित साजिश में उनका नाम सामने आया। दोनों मददगार आरोपियों को थाने से जमानत दे दी गई है, लेकिन जब पुलिस को दिल्ली में स्थित प्रिंस के ससुराल के बारे में पता चला तो पुलिस टीमों ने वहां पर छापेमारी की। लेकिन वह हाथ नहीं आया।
13 सितंबर की रात मॉडल टाउन इलाके में एक्सीडेंट हुआ था। रिची केपी अपनी फॉर्च्यूनर कार में सवार था, तभी प्रिंस की क्रेटा कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस टक्कर में रिची केपी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। एडीसीपी हरमिंदर गिल का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।