फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Misdeed with woman in jalandhar civil hospital

Jalandhar: सिविल अस्पताल में महिला से दुष्कर्म, बीमार मां से मिलने नकोदर से आई थी, पुलिस ने शुरू की जांच

Mon, 12 Aug 2024 01:34 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 12 Aug 2024 01:34 PM IST
सार

25 साल की विवाहिता नकोदर से अपनी मां से मिलने सिविल अस्पताल जालंधर आई थी। वापस लौटते समय आरोपी उसे बेसमेंट में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
Misdeed with woman in jalandhar civil hospital
जालंधर अस्पताल में महिला से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर के शहीद बाबू लाल सिंह सिविल अस्पताल में मां का इलाज करने पहुंची महिला के साथ बेसमेंट में ले जाकर रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बयान दर्ज करवाने से मना कर दिया है। रेप की सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

 

घटना का पता तब चला जब 25 वर्षीय शादीशुदा महिला ने शोर मचाया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरदेव सिंह पुलिस पाटी सहित सिविल अस्पताल पहुंचे। आरोपी की पहचान के लिए मेडिकल सुपरिंटेंडेंट दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे हैं। थाना प्रभारी के साथ एसएमओ डॉ. वरिंदर कौर और डा. परमजीत सिंह भी मौजूद हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय पीड़ित महिला शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे भी हैं। वह नकोदर के पास एक गांव से अस्पताल में उपचाराधीन बीमार मां से मिलने पहुंची थी। महिला के मुताबिक दोपहर करीब दो बजे वह सीढ़ियों से नीचे उतर रही थी तो एक व्यक्ति उसे जबरदस्ती बेसमेंट में ले गया। वहां उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसके गले को कपड़े से भी दबाया और उसका मोबाइल फोन ले लिया। करीब सवा दो बजे वह चीखती हुई बेसमेंट से बाहर निकली और अस्पताल में मौजूद सुरक्षा कर्मचारियों को पूरी बात बताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का कहना है कि उसके साथ दुष्कर्म करने वाले को सामने आने पर वह पहचान सकती है। थाना 4 के प्रभारी हरदेव सिंह ने कहा कि पहले सूचना पुलिस के पास आई थी कि महिला के साथ रेप हुआ है, लेकिन जब महिला को बयान दर्ज करवाने को कहा तो उसने साफ मना कर दिया। पुलिस सीसीटीवी चेक कर रही है और साथ ही महिला का मेडिकल भी करवाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed