फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Minor drive overspeed Thar broke shutter of shop and entered inside in Jalandhar

Video: नाबालिग दौड़ा रहा था थार... बेकाबू होकर दुकान का शटर तोड़ते हुए अंदर जा घुसी, शराब की बोतलें मिली

Tue, 30 Sep 2025 04:31 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 30 Sep 2025 04:31 PM IST
सार

नाबालिग थार को दौडाते हुए नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी बेकाबू होकर दुकान का शटर तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। घटना के समय गाड़ी में दो युवक सवार थे। घटना पंजाब के जालंधर की है। 

विज्ञापन
Minor drive overspeed Thar broke shutter of shop and entered inside in Jalandhar
टक्कर के क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के जालंधर में ब्लैक थार ने जमकर तांडव मचाया। जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार थार बेकाबू होकर एक दुकान में जा घुसी। डरोना गार्डन के सामने स्थित गुप्ता सैनटरी स्टोर में घुसी था की वजह से काफी नुकसान हुआ है। घटना के समय दुकान बंद थी और थार शटर को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। गनीमत रही कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं थार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है और उसके एयरबैग खुल गए। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जैसे ही थार बेकाबू हुई तो वहां से गुजर रहा एक राहगीर उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय थार में दो युवक सवार थे। इनमें एक नाबालिग और दूसरा करीब 20-22 साल का है। बताया जा रहा है कि नाबालिग कार ड्राइव कर रहा था।
विज्ञापन




दुकान मालिक भूपिंदर गुप्ता ने बताया कि सुबह उन्हें सूचना मिली कि कोई गाड़ी उनकी दुकान में घुस गई है। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि दुकान का शटर पूरी तरह टूटा हुआ था और अंदर रखा सारा सामान बिखर गया था। गनीमत रही कि उस समय दुकान बंद थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूपिंदर ने बताया कि थार चालक नशे में लग रहा था और थार से शराब की बोतलें भी मिली हैं। हादसे के बाद चालक लोगों से बहसबाजी करने लगा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।


इस दुर्घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है और यह सवाल भी उठाए हैं कि नाबालिगों को इतनी महंगी और तेज रफ्तार गाड़ियां चलाने की इजाजत कैसे मिल रही है। स्थानीय लोगों की मांग है कि इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शिकायत दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed