फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Man Found murdered in Jalandhar

Jalandhar: लक्कड़ वाले पुल के पास व्यक्ति की हत्या, कंस्ट्रक्शन साइट पर करता था चौकीदारी

Thu, 18 Jul 2024 01:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 18 Jul 2024 01:26 PM IST
सार

घटना स्थल पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। जिसका ठेका हरियाणा के व्यक्ति के पास है। वहीं राजू चौकीदारी का काम करता था। जांच के दौरान पता चला है कि व्यक्ति पर लकड़ी के दस्ते से हमला किया गया था।

विज्ञापन
Man Found murdered in Jalandhar
जालंधर में हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर के बशीरपुरा इलाके में लकड़वाले पुल के पास व्यक्ति के कत्ल का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रामब्रमण उर्फ राजू निवासी बंगाल के रूप में हुई है।  घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। 
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी पलविंदर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले को जल्द सुलझाने की बात कही। उन्होंने कहा कि घटना स्थल पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। जिसका ठेका हरियाणा के व्यक्ति के पास है। वहीं राजू चौकीदारी का काम करता था। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि व्यक्ति पर लकड़ी के दस्ते से हमला किया गया था। पुलिस ने बताया कि कंस्ट्रक्शन का काम फिलहाल बंद पड़ा है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार हनी गुप्ता से बात की गई जिसके बाद उक्त ठेकेदार ने अपने कर्मी नवदीप को भेजा। नवदीप ने मृतक की पहचान की। पुलिस ने कहा कि अभी आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कत्ल के मामले में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed