फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Man dies after being shot while cleaning gun in Jalandhar

Punjab: घर पर बैठे व्यक्ति की ऐसे आई मौत... बंदूक साफ करते दब गया ट्रिगर... गले को चिरती हुई सिर से निकली गोली

Wed, 12 Nov 2025 07:32 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 12 Nov 2025 07:32 PM IST
सार

घर पर बैठ अपनी लाइसेंसी बंदूक साफ करते हुए गोली चलने से व्यक्ति की मौत हो गई। बंदूक साफ करते हुए अचानक ट्रिगर दब गया। बंदूक से निकली गोली व्यक्ति के गले को चिरती हुई सिर के ऊपर निकल गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Man dies after being shot while cleaning gun in Jalandhar
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के महानगर जालंधर में एक व्यक्ति को घर पर बैठे-बैठे मौत आ गई। जालंधर के इलाके काला संघिया रोड पर बुधवार शाम को गोली चलने से व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना काला सिंघा रोड पर स्थित अमर एन्क्लेव कॉलोनी में हुई है। मृतक अपने लाइसेंसी 12 बोर की गन को घर के बाहर बैठकर साफ कर रहा था। तभी अचानक उससे बंदूक का ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुन आसपास हड़कंप मच गया। आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। सभी घटना वाली जगह पहुंचे तो देखा कि व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा है। मृतक की पहचान हरीष चंद्र उम्र 72 साल के रूप में हुई है। गोली हरीष चंद्र के गले को चिरती हुई सिर के ऊपर निकल गई। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। 
विज्ञापन




घटना की सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। एसीपी वेस्ट सर्वणजीत सिंह ने बताया कि काला संघिया रोड पर स्थित अमन एन्क्लेव में गोली चलने की सूचना मिली थी। गोली चलने के सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंची व शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज करके अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed