फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Man commit suicide in shahkot of Jalandhar

कबड्डी खिलाड़ी ने दी जान: पुलिस मुलाजिम दोस्त की पत्नी से हुआ था विवाद, थाने में बेइज्जती से था आहत

Fri, 20 Sep 2024 10:59 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 Sep 2024 10:59 AM IST
सार

गुरविंदर का पुलिसकर्मी रमन के घर आना जाना था। इसी दाैरान एक दिन उसकी रमन की पत्नी ज्योति से बहस हुई और बात झगड़े तक पहुंच गई। इसे लेकर ज्योति ने पुलिस में शिकायत दे दी। 

विज्ञापन
Man commit suicide in shahkot of Jalandhar
मृतक - फोटो : फाइल

विस्तार

शाहकोट में पुलिस मुलाजिम दोस्त की पत्नी के साथ विवाद के बाद थाने बुलाकर बेइज्जती-मारपीट करने से परेशान 29 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया था और फिर अपने घर में फंदा लगा लिया। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान कबड्डी खिलाड़ी गुरविंदर सिंह निवासी बुढ़ांवाल, शाहकोट के तौर पर हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों पर बुढनवाल के रहने वाले पुलिसकर्मी दोस्त रमन, उसकी पत्नी ज्योति और सास के खिलाफ केस दर्ज किया है। केस दर्ज होने की पुष्टि थाना शाहकोट के प्रभारी इंस्पेक्टर अमन सैनी ने की। मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। 
विज्ञापन


मृतक के पिता ने कहा कि बेटे का रमन के घर काफी आना जाना था। बीते दिन जब गुरविंदर रमन के घर गया था तो उसकी रमन की पत्नी ज्योति से किसी बात को लेकर बहस हुई और बात झगड़े तक पहुंच गई। इसे लेकर ज्योति द्वारा रमन और सास सहित मामले की पुलिस को शिकायत कर दी गई। इसी शिकायत में पूछताछ के लिए गुरविंदर को पुलिस ने थाने में पूछताछ के लिए बुलाया था। गुरविंदर को रात में थाने बुलाया गया लेकिन परिजन गांव के कुछ लोगों के साथ थाने पहुंचे और किसी तरह गुरविंदर को घर लेकर आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां गुरविंदर ने अपने परिवार से बताया कि पुलिस ने उसे काफी परेशान किया, मगर उसका कोई कसूर नहीं है। परिवार ने गुरविंदर को बहुत समझाया और फिर परिवार देर रात सोने चला गया। गुरविंदर को परेशान देख देर रात जब मां ने दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं दिया। जब खिड़की की डाली काटकर देखा तो गुरविंदर फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से किसी तरह गुरविंदर को नीचे उतारा और शाहकोट के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे तुरंत मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed