फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Loot with man in Jalandhar

Jalandhar: फाैज में भर्ती के लिए दाैड़ लगाने जा रहे युवक से लूट, तीन लुटेरों ने फोन का लाॅक खुलवाया और भागे

Sat, 31 Aug 2024 11:52 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 31 Aug 2024 11:52 AM IST
सार

रोनित रोज साइकिल लेकर सुबह माॅडल टाउन के आगे केपी स्टेडियम में दौड़ लगाने जाता है। वह फौज में भर्ती होने की तैयारी कर रही है। उन्होंने लूट की शिकायत पुलिस को दी है।

विज्ञापन
Loot with man in Jalandhar
जालंधर में युवक से लूट - फोटो : सीसीटीवी ग्रैब

विस्तार

जालंधर में शनिवार तड़के करीब पांच बजे अवतार नगर की गली में तीन युवकों ने साइकिल पर स्टेडियम जा रहे युवक को घेरकर लूट लिया। जानकारी के मुताबिक रोनित (22) निवासी अवतार नगर गली नंबर-1 से साइकिल लेकर स्टेडियम जा रहा था। वह रोज स्टेडियम में दौड़ने जाता है। 
विज्ञापन


रोज की तरह शनिवार को भी वह स्टेडियम के लिए निकला था। पीछे से गली में एक्टिवा सवार तीन युवक आए और उसे घेरकर तेजधार हथियार दिखाकर धमकी दी कि सारा सामान दे दो नहीं तो मार देंगे। लुटेरों ने पहले रोनित का मोबाइल लूटा फिर उसकी तलाशी ली जब उसके जेब में और कुछ नहीं मिला तो  एक अन्य बदमाश ने दातर दिखा कर मोबाइल का लाॅक खुलवाया और फरार हो गए।
विज्ञापन




रोनित के चाचा चंद्रभूषण यादव ने बताया कि वह टाइल्स का काम करता है। उसका भतीजा रोनित रोज साइकिल लेकर सुबह माॅडल टाउन के आगे केपी स्टेडियम में दौड़ लगाने जाता है। वह फौज में भर्ती होने की तैयारी कर रही है। उन्होंने लूट की शिकायत पुलिस को दी है। पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed