फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Kapil sharma Cafe firing case FBI arrested Lawrence bishnoi henchman Randeep

कपिल के कैफे पर गोलीबारी का मामला: एफबीआई ने लॉरेंस के गुर्गे रणदीप को दबोचा, जींद का रहने वाला है

Sun, 17 Aug 2025 08:15 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 17 Aug 2025 08:15 AM IST
सार

कनाडा के सरे शहर में स्थित कपिल शर्मा के कैफे पर एक महीने में दो बार गोलीबारी हो चुकी है।

विज्ञापन
Kapil sharma Cafe firing case FBI arrested Lawrence bishnoi henchman Randeep
कपिल शर्मा - फोटो : एक्स

विस्तार

कनाडा में काॅमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर हुई गोलीबारी के मामले में आरोपी रणदीप मलिक को एफबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। वह लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है और जींद का रहने वाला है। 
विज्ञापन


रणदीप पर लॉरेंस के इशारे पर चंडीगढ़ और गुरुग्राम के कई क्लबों के बाहर बम धमाकों की साजिश रचने का भी आरोप है। वह फिलहाल अमेरिका के जैक्सन पैरिश सुधार केंद्र में बंद है। रणदीप मलिक पर रैपर बादशाह के क्लब पर हमला करने और दिल्ली में नादिर शाह हत्याकांड में शामिल होने का भी आरोप है। 
विज्ञापन


जांच में पता चला कि रणदीप ने सिग्नल एप के जरिए दो शूटरों को कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी की घटना को अंजाम देने को कहा था। गौरतलब है कि कनाडा के सरे शहर में स्थित कपिल शर्मा के कैफे पर एक महीने में दो बार गोलीबारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed