{"_id":"69aea2b62b765a5adc0ec4c1","slug":"kabaddi-player-dies-of-drug-overdose-in-jalandhar-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: ड्रग ओवरडोज से युवा कबड्डी खिलाड़ी मौत; सड़क पर मिली लाश, गांव के पंच व सरपंच ने क्या बताया?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: ड्रग ओवरडोज से युवा कबड्डी खिलाड़ी मौत; सड़क पर मिली लाश, गांव के पंच व सरपंच ने क्या बताया?
Mon, 09 Mar 2026 04:06 PM IST
Ankesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Mon, 09 Mar 2026 04:06 PM IST
सार
पंजाब के जालंधर में नशे की ओवरडोज से युवा कबड्डी खिलाड़ी की मौत हो गई। उसका शव सड़क किनारे लावारिस हालात में मिला। गांव के सरपंच ने कहा कि गांव में नशा इतना हो चुका है कि 21 दिन में यह दूसरी मौत हो गई है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भले ही पंजाब सरकार प्रदेश से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए भरपूर कोशिश कर रही है। बावजूद पंजाब में नशे का कारोबार बंद नहीं हो रहा है। नशा आम लोगों के साथ साथ अब खिलाड़ियों की जिंदगी भी लील रहा है। ऐसा ही एक मामला जालंधर के गांव महतपुर के उदोवाल में सामने आया है, जहां पर एक युवा कबड्डी खिलाड़ी की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। कबड्डी खिलाड़ी की पहचान वंश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
परिवार ने बिना पोस्टमार्टम करवाए ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। मौत की वजह सामने तो नहीं आ सकी, लेकिन गांव वालों का कहना है कि युवक की मौत नशे के ओवरडोज से ही हुई है। गांव के सरपंच ने भी इस मौत के पीछे नशे के ओवरडोज की आशंका जताई है।
विज्ञापन
गांव के सरपंच ने कहा कि गांव में नशा इतना हो चुका है कि 21 दिन में यह दूसरी मौत हो गई है। मौत की सूचना पुलिस को दे गई। इसके अलावा गांव उदोवाल के पंच मनप्रीत सिंह का कहना है कि वंश अच्छा खिलाड़ी था। उसने कई कबड्डी टूर्नामेंट में स्कूल को रिप्रेजेंट किया था, लेकिन ड्रग्स ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया। यह ड्रग्स से मौत का पहला मामला नहीं है। इससे पहले 17 फरवरी को भी उसके पड़ोसी जसदीप सिंह जस्सा की संदिग्ध ओवरडोज से मौत हो गई थी, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
वंश ने 2 साल पहले 12वीं पास की थी। वह स्कूल लेवल से ही कबड्डी खेलता था और कई टूर्नामेंट खेल चुका था। वह अपने गांव उदोवाल से साथ लगते गांव बालोकी खेड़ा रोड में गया था, जहां से उसकी लाश मिली। शव देख और पहचान कर राहगीरों ने गांव उदोवाल के सरपंच व पारिवारिक सदस्यों को सूचना दी।
मृतक के परिवार में उसके माता-पिता, छोटा भाई और एक बहन है। परिवार ने वंश की मौत की शिकायत पुलिस को नहीं दी और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उधर वंश की मौत पर पुलिस का कहना है परिवार ने पोस्टमार्टम करवाए बिना संस्कार कर दिया, इससे अभी यह नहीं कहा जा सकता कि मौत कैसे हुई है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।