फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar jeweler robbery case Stolen gold recovered accused foot fracture while trying to escape from police

जालंधर में ज्वेलर लूट कांड: तीनों आरोपियों से लूटा हुआ सोना बरामद; पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में पैर टूटा

Wed, 05 Nov 2025 06:54 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 05 Nov 2025 06:54 PM IST
सार

जालंधर के भार्गव कैंप नगर में विजय ज्वेलर्स की दुकान पर हुई लूट के मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया सोना, मोटरसाइकिल और वारदात में इस्तेमाल कपड़े बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Jalandhar jeweler robbery case Stolen gold recovered accused foot fracture while trying to escape from police
जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के जालंधर में कमिश्नरेट पुलिस के लिए नाक का सवाल बन चुके के भार्गव कैंप के विजय ज्वेलर लूट कांड को आखिरकार पुलिस ने सुलझा लिया है। इस लूट कांड के बाद से ही जालंधर की पुलिस व पंजाब सरकार पर काफी उंगलिया उठ रही थी। इसके बाद से ही पुलिस इस मामले को सुलझाने में जुट गई थी। एक दिन पहले पुलिस ने इस लूटकांड के तीनों आरोपियों सहित इन्हे पनाह देने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया था। इसके बाद जांच के आधार पर पुलिस ने अब आरोपियों की तरफ से लूटी गई ज्वेलरी को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ के लिए डिमांड पर लेकर लूटे हुए सोने के गहने व वारदात के समय पहने हुए कपड़ों के बारे में जानकारी हासिल कर ली थी, जिसके बाद पुलिस ने सभी गहने बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन


बरामदगी की पुष्टि करने के लिए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता दौरान डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से 8 सोने के लेडीज सैट बरामद किए हैं। आरोपी कुशल से 40 सोने के लेडीज टॉप्स, आरोपी गगन से 12 सोने की चैन, 7 सोने की लेडीज अंगूठियां, मोटरसाइकिल व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि वारदात में प्रयुक्त पिस्टल आरोपियों ने घटना के बाद अपने एक सहयोगी को सौंप दी थी। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी व हथियार की बरामदगी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है। डीसीपी ने कहा कि आरोपी कुशल ने बरामदगी के दौरान पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया। इस दौरान दीवार फांदने के चक्कर में उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ इस मामले में 30 अक्तूबर को थाना भार्गव कैंप में केस दर्ज किया गया। आरोपियों के खिलाफ यह मामला विजय कुमार ने दर्ज करवाया था। इस मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों से लूटा हुआ सारा ज्वेलरी का सामान बरामद कर लिया है। उधर लूट का शिकार हुए ज्वेलर विजय कुमार का कहना है कि उनका पूरा सोना बरामद हो गया है, जिसके लिए वह पुलिस, ज्वेलर एसोसिऐशन व लोगों के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी के सहयोग के बिना उनका सोना बरामद होना मुश्किल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed