{"_id":"69537dc9157f791c24038b06","slug":"jalandhar-finance-company-employee-robbed-of-two-lakh-rupees-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: फाइनेंस कंपनी कर्मी से दो लाख की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने कार रोककर बरसाए पत्थर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar: फाइनेंस कंपनी कर्मी से दो लाख की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने कार रोककर बरसाए पत्थर
Tue, 30 Dec 2025 01:43 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:43 PM IST
सार
घायल युवक की पहचान नूरमहल निवासी अंकुश के रूप में हुई है, जिसे फिल्लौर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
तोड़ी गई कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के फिल्लौर क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि दिनदहाड़े सड़क को ही लूट का मैदान बना दिया गया। नूरमहल रोड स्थित रेलवे फाटक के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की कार को जबरन रुकवाया, शीशे तोड़े और दो लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए।
घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों ने पहले कार को चारों ओर से घेरा, फिर पत्थरों से शीशे तोड़े और चालक पर हमला कर नकदी से भरा बैग छीन लिया। घायल युवक की पहचान नूरमहल निवासी अंकुश के रूप में हुई है, जिसे फिल्लौर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों ने पहले कार को चारों ओर से घेरा, फिर पत्थरों से शीशे तोड़े और चालक पर हमला कर नकदी से भरा बैग छीन लिया। घायल युवक की पहचान नूरमहल निवासी अंकुश के रूप में हुई है, जिसे फिल्लौर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बैंक बंद होने से नकदी साथ लेकर निकला
पीड़ित अंकुश जालंधर की एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है। वह अपने सहकर्मी लवप्रीत के साथ बैंक में राशि जमा कराने जा रहा था, लेकिन बैंक बंद होने के कारण दोनों नकदी लेकर नूरमहल की ओर लौट रहे थे।
विज्ञापन