फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Income Tax Department raids house of Pastor of Khambra Church in Punjab

Jalandhar News: पादरी अंकुर नरूला के घर समेत 11 ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, कैश ट्रांजैक्शन में गड़बड़ी

Tue, 25 Apr 2023 12:34 PM IST
नवीन दलाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 25 Apr 2023 12:34 PM IST
सार

पंजाब में आयकर विभाग की टीम ने पंजाब की मशहूर चर्च और पास्टरों के घरों पर छापा मारा था। छापेमारी जालंधर, कपूरथला, अमृतसर और मोहाली में हुई थी। पास्टर अंकुर नरूला का कुछ समय में लंबा चौड़ा विस्तार हुआ है कई सौ एकड़ में उसकी ओपन चर्च बनी है।

विज्ञापन
Income Tax Department raids house of Pastor of Khambra Church in Punjab
आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को जालंधर स्थित खुरला किंगरा (खांबड़ा) चर्च के पादरी अंकुर नरूला के घर समेत 11 ठिकानों पर छापेमारी की। टीम मंगलवार सुबह छह बजे केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ उनके घर पहुंची। मामला काले धन से जुड़ा है। टीम ने कैश ट्रांजैक्शन में गड़बड़ी पाई है। पिछले कुछ समय में ही अंकुर नरूला ने खुरला किंगरा चर्च का विस्तार किया है। टीम ने घर में मौजूद लोगों को जांच के दौरान बाहर नहीं निकलने दिया। किसी को अंदर-बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई। घर के बाहर बड़ी संख्या जवान तैनात रहे। आशंका है कि विदेश में भी पैसे का कुछ लेन-देन हुआ है। इसकी जांच को लेकर इनकम टैक्स विभाग की टीमें यहां पहुंच गई थीं।

विज्ञापन


पहले भी हो चुकी है जांच
कुछ महीने पहले भी इसी चर्च के पास्टर बरजिंदर सिंह के घर और ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की थी। तब दो दिन तक लगातार कार्रवाई के बाद उन्हें एक प्रश्नावली देकर जवाब मांगे थे। पास्टर बरजिंदर सिंह के यहां पर छापेमारी के बाद इनपुट मिले थे कि अंकुर नरूला का विदेश में निवेश है। इसमें काला धन भी है। हालांकि, अधिकारिक रूप से इसकी जानकारी नहीं दी गई है। टीमें यहां से विदेशी लेनदेन से जुड़ी जानकारी जुटा रही हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed