{"_id":"9b43ab0d64cbf529e0f21aa9de64fd2b","slug":"high-voltage-wire-current-man-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया युवक, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया युवक, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Fri, 19 Jun 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सादिक के गांव संगराहूर में वृक्षों की छंगाई करते समय हाई वोल्टेज
विज्ञापन
तारों की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से झुलस गए।
मृतक की पहचान दविंदर सिंह (20) पुत्र सुखदेव सिंह के रूप में हुई है।
गंभीर रूप से झुलसे दोनों युवकों को फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल
कॉलेज में दाखिल करवाया गया है। दविंदर ने 20 दिन पहले ही बीएसएफ की
शारीरिक दक्षता परीक्षा पास की थी। इन दिनों वह लिखित टेस्ट की तैयारी कर
रहा था।
संगराहूर गांव के किसान गुरनेक सिंह ने अपने खेतों में सफेदे के पेड़ लगाए हुए हैं। खेत के ऊपर से गुजरती हाई वोल्टेज सप्लाई लाइन को देखते हुए कुछ दिन पहले ही पावरकॉम ने इन पेड़ों को काटने के निर्देश दिए थे। वीरवार शाम गुरनेक सिंह का बेटा जगजीत सिंह अपने खेतों में गांव के ही एक नौजवान दविंदर सिंह से इन पेड़ों की छंगाई करवा रहा था।
मृतक के चाचा बलदेव लहरी के अनुसार पेड़ों की छंगाई करते समय दविंदर सिंह हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। उसके पास ही खड़े जगमीत सिंह और उनके एक प्रवासी खेत मजदूर को भी बिजली का जोरदार झटका लगा। उन्हें मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।