{"_id":"587b581b4f1c1b5b03efe119","slug":"fraud-twenty-five-lakhs-fraud-case-farmer-cheated-canada-police-case-moga-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान को कनाडा भेजने का झांसा दे ठगे 25 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान को कनाडा भेजने का झांसा दे ठगे 25 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Sun, 15 Jan 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
धोखा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर पुलिस ने लुधियाना के प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ किसान को कनाडा भेजने का झांसा देकर 25 लाख की ठगी मारने के आरोप में केस दर्ज किया है। गांव खोसा पांडो स्थित एतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में पीड़ित और आरोपी की जान पहचान हुई थी।
इस केस की जांच कर रहे एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि जिला पुलिस प्रमुख के आदेश पर कुलवंत सिंह की शिकायत पर जगजीत सिंह अरोड़ा निवासी लुधियाना के केस दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक पीड़ित किसान कुलवंत सिंह गांव खोसा पांडो स्थित एतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होने आता था और इस जगह पर आरोपी भी आता था।
इस दौरान दोनों में जान पहचान हो गई थी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि है कि आरोपी जगजीत सिंह अरोड़ा ने उन्हें कहा कि उसका लुधियाना में चंडीगढ़ रोड पर अरोड़ा प्रॉपर्टी डीलर नाम पर कारोबार है। वह विदेश भेजने का भी काम करता है।
विज्ञापन
पीड़ित ने आरोप लगाया कि करीब एक साल पहले आरोपी ने उनकी दो एकड़ जमीन बिकवा कर उनसे 25 लाख ऐंठ लिए। पहले उन्हें लुधियाना में प्लॉट खरीद अच्छा लाभ कमाने का लालच दिया गया। पीड़ित के अनुसार वह कथित आरोपी प्रॉपर्टी डीलर के पास लुधियाना पहुंचे और प्लॉट खरीदने के लिए बातचीत चला ली।
इस दौरान आरोपी ने पीड़ित को 6 माह में कनाडा भेजने का झांसा देकर उसके पास से पासपोर्ट ओर अन्य दस्तावेज ले लिए। इसके बाद वह टाल मटोल करने लगा। उन्होंने पहले स्थानीय पुलिस के पास शिकायत की, लेकिन कथित तौर पर राजसी दबाव से पुलिस ने कार्रवाई न की तो उन्होंने उच्च अधिकारियों को शिकायतें देकर इंसाफ की मांग की।
इसके बाद उनकी अर्जी की पड़ताल सीआईए स्टाफ, फिरोजपुर की ओर से की गई। इस प्राथमिक पड़ताल में आरोप साबित होने बाद थाना सदर, मोगा में आरोपी प्रॉपर्टी डीलर जगजीत सिंह अरोड़ा निवासी चंडीगढ़ रोड, लुधियाना खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।