{"_id":"5798af9f4f1c1bd66021e0f2","slug":"fraud-case-land-sold-case-on-rpf-fashion-director-nri-jalandhar-crime-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ फैशन के डायरेक्टर पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरपीएफ फैशन के डायरेक्टर पर केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Wed, 27 Jul 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
ठगी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएमसी चौक के पास स्थित कपड़ों के शोरूम आरपीएफ मॉल के डायरेक्टर के खिलाफ जालसाजी का केस बारादरी थाने में दर्ज किया गया है। आरोपी पर एनआरआई की माता से ठगी और जालसाजी कर शोरूम की पार्किंग की जमीन बेचने का आरोप है।
मामला तब सामने आया जब महिला ने उसका नक्शा पास करवाने के लिए निगम के पास अर्जी दायर की। इस दौरान निगम की तरफ से खुलासा किया गया कि यह जमीन शोरूम मालिक ने पार्किंग के लिए छोड़ रखी है, यहां पर निर्माण नहीं हो सकता।
आरपीएफ फैशन्स मॉल के डायरेक्टर सौरभ गुप्ता और कपिल गुप्ता उर्फ जौनी गुप्ता पर जालसाजी की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। न्यू विजय नगर निवासी रजिंदर कौर का आरोप है कि उनको धोखे से मॉल के साथ पार्किंग एरिया वाली जमीन बेच दी गई है।
विज्ञापन
महिला के एनआरआई बेटे अमनदीप ने अपने खातों से इस जमीन की राशि अदा की थी। पुलिस कमिश्नर अर्पित शुक्ला ने जांच के बाद एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की। बारादरी थाना की पुलिस ने अभी इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। मामले की जांच की जा रही है।