फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   five people crushed by unknown vehicle who were on the way to Gurudwara

गुरुद्वारे जा रहे पांच लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचला

Mon, 08 Feb 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला Updated Mon, 08 Feb 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
five people crushed by unknown vehicle who were on the way to Gurudwara
गोइंदवाल रोड स्थित गांव खीरांवाली के पास सोमवार सुबह साढ़े चार बजे एक अज्ञात वाहन ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जा रहे पांच लोगों को रौंद डाला। सभी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं और एक पुरुष है।
विज्ञापन


मां-बेटे समेत तीन मृतक एक ही परिवार के हैं। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। थाना फत्तूढींगा की पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतकों में कुलविंदर कौर (56) पत्नी जोगिंदर सिंह, उसकी जेठानी हरजिंदर कौर (57) पत्नी पाल सिंह, उसका बेटा बलविंदर सिंह (30) पुत्र पाल सिंह, पड़ोसन कुलवंत कौर (55) पत्नी सुखजीत सिंह और नरिंदर कौर (55) पत्नी परमजीत सिंह सभी निवासी गांव खीरांवाली (चक्क गोपीपुर) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सभी लोग रोज की तरह सोमवार सुबह साढ़े चार बजे गांव में ही स्थित गुरुद्वारे बाबा हस्थना साहिब में माथा टेकने के लिए मुख्य रोड से सटे कच्चे रास्ते से जा रहे थे। अचानक पीछे से एक तेज रफ्तार वाहन आया और उनको टक्कर मार दी। पांचों की मौके पर ही मौत हो गई और वाहन चालक फरार हो गया।

एसपी (जांच) जसवीर सिंह और डीएसपी सुल्तानपुर लोधी प्यारा सिंह ने कहा कि दुर्घटना सुबह पौने पांच बजे घटी और पांच बजे थाना फत्तूढींगा की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

जहां घटना हुई, उससे कुछ दूरी पर पेट्रोल पंप है, जहां पर सीसीटीवी लगा है। इसकी फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पूरा गांव मौके पर पहुंच गया।

पूर्व वित्त मंत्री डॉ. उपिंदरजीत कौर, अकाली नेता सतबीर सिंह खीरांवाली और अकाली नेता संतोख सिंह खीरांवाली भी परिजनों से संवेदना प्रकट करने पहुंचे। एसएसपी राजिंदर सिंह ने मृतकों के परिजनों से दुख जताया। एसएसपी ने कहा कि जांच टीम गठित करके वाहन को तलाश किया जा रहा है।

मृतका नरिंदर कौर के रिश्तेदार गुरशरण सिंह ने बताया कि गांव से रोज आठ-नौ लोग गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए जाते थे, लेकिन सोमवार को पांच लोग ही माथा टेकने के लिए गए।

घर से निकलने के कुछ ही मिनटों बाद गुरुद्वारा साहिब के लाउड स्पीकर से हादसे की सूचना गांव में पहुंची तो पूरा गांव घटनास्थल पर इकट्ठा हो गया।

थाना फत्तूढींगा की पुलिस ने शिकायतकर्ता रणजीत सिंह पुत्र अमर सिंह के बयान पर वाहन चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विधानसभा में चीफ व्हिप, सुल्तानपुर लोधी के विधायक और जिला कांग्रेस प्रधान नवतेज सिंह चीमा सिविल अस्पताल में मृतकों के परिजनों से संवेदना व्यक्त करने पहुंचे तो मृतक बलविंदर सिंह के चाचा इंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उनके भतीजे और दोनों भाभियों की निजी रंजिश के चलते हत्या की गई है। सभी के सिर पर ही चोट आई है।


अगर यह दुर्घटना है तो किसी की बाजू, टांग या कमर पर चोट का निशान होना चाहिए था, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। चीमा ने संवेदना व्यक्त के बाद एसएसपी से बात करके इन आशंकाओं की तरफ उनका ध्यान आकृष्ट किया और निष्पक्ष जांच की मांग की।

डीएसपी सुल्तानपुर लोधी प्यारा सिंह ने कहा कि मृतकों के परिजनों के आरोपों के तहत भी पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ाएगी। किसी से अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed