{"_id":"635ab2ee87aa87406516cdbb","slug":"five-including-three-punjabis-arrested-in-canada-with-drugs-worth-one-and-half-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: कनाडा में 15.5 करोड़ की ड्रग के साथ तीन पंजाबियों समेत पांच गिरफ्तार, लंबे समय से कर रहे थे ये काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: कनाडा में 15.5 करोड़ की ड्रग के साथ तीन पंजाबियों समेत पांच गिरफ्तार, लंबे समय से कर रहे थे ये काम
Thu, 27 Oct 2022 10:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर (पंजाब)
अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 27 Oct 2022 10:04 PM IST
सार
गुरप्रीत गाखल, जसप्रीत सिंह और राजिंदर बोपाराय के अलावा एक पाक और एक चीनी नागरिक पकड़ा गया है। गिरफ्तार पंजाबी लंबे समय से ड्रग्स के धंधे में शामिल थे। यह अब तक की पकड़ी गई सबसे बड़ी नशे की खेप है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा की पील क्षेत्रीय पुलिस ने अमेरिकी पुलिस की सहायता से सीमा क्षेत्र से 25 लाख डॉलर (15.50 करोड़ रुपये) की ड्रग्स की खेप के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन पंजाब मूल के हैं। तीनों पंजाबी लंबे समय से यहां ड्रग्स का धंधा कर रहे थे। पील पुलिस टोरंटो के साथ लगते मिसी सागा व ब्रैंप्टन इलाके में तैनात है।
विज्ञापन
कनाडा की पील पुलिस के डिप्टी चीफ निक मिलोविच ने बताया कि पकड़े गए पंजाबियों की पहचान 38 वर्षीय गुरप्रीत सिंह गाखल, 28 वर्षीय जसप्रीत सिंह और 27 वर्षीय राजिंदर सिंह बोपाराय के रूप में हुई है। दो अन्य तस्करों में पाकिस्तानी मूल का खलीलुल्लाह अमीन और चीनी नागरिक रे आईपी हैं। पील पुलिस के डिप्टी चीफ निक मिलोविच ने बताया कि पील क्षेत्र के इतिहास में यह नशे की अब तक की सबसे बड़ी खेप है।
विज्ञापन
ट्रकों में सब्जियों के बीच ड्रग्स की खेप भेजी जाती थी अमेरिका
जानकारी के मुताबिक, ट्रकों में सामान व सब्जियों के बीच छिपाकर ड्रग्स की खेप अमेरिका भी भेजी जाती थी। इसके बारे में अमेरिकन एफबीआई को भी पुख्ता सूचना मिली थी। अमेरिकन एफबीआई और कनाडा की पील पुलिस के बीच यह जानकारी साझा की गई। पुलिस के मुताबिक इसमें एक बड़ी लॉजिस्टिक कंपनी और एक फर्नीचर कंपनी के प्रबंधक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
पिछले साल कनाडा में गिरफ्तार हुए थे 25 तस्कर
पिछले साल ही कनाडा में 25 तस्करों का गैंग गिरफ्तार हुआ था, जिसे गुरबख्श सिंह ग्रेवाल, सुखवंत बराड़, परमिंदर गिल, हरबलजीत सिंह तूर, अमरबीर सिंह सरकारिया, हरबिंदर कौर भुल्लर आदि चला रहे थे। इतना ही नहीं, इनके तार पंजाब में हाईप्रोफाइल भोला ड्रग्स रैकेट से जुड़े हुए थे, जिसमें बिक्रम सिंह मजीठिया को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में कनाडा के रहने वाले सत्ता व पिंदरी के मजीठिया से निकट संबंध थे।